जनआस्था और श्रद्धा के बीच ग्राम पंचायत रायपुर में विशाल बाबा रामदेव मेले का विधिवत शुभारंभ हुआ। गंगापुर-भीलवाड़ा में आयोजित मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि सहाड़ा विधायक लादू लाल पितलिया ने किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक लादू लाल पितलिया ने कहा कि लोकदेवता बाबा रामदेवजी के प्रति लोगों की गहरी आस्था और श्रद्धा समृद्ध लोक संस्कृति एवं परंपराओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को आपस में जोड़ने के साथ सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं। विधायक ने मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए मेले की सफलता और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर विधायक पितलिया ने लोकदेवता बाबा रामदेवजी के विधिवत दर्शन एवं पूजन किए। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगलकामना की। इसके साथ ही मेले में पधारे श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद किया।

मेले को लेकर ग्रामीणों और आसपास के क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह नजर आया। श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेवजी के दर्शन कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। मेले में धार्मिक आस्था के साथ विभिन्न गतिविधियों और दुकानों के चलते माहौल उत्सवी बना रहा।

Next Story