सड़क हादसा: ट्रेलर की टक्कर से पिकअप कंटेनर में घुसी, चालक की मौत
भीलवाड़ा के रायला में NH-48 पर ट्रेलर ने पिकअप को टक्कर मारी, कंटेनर में घुसी पिकअप के चालक की मौत से मचा हड़कंप।

तस्वीर में रायला थाना क्षेत्र में एनएच-48 पर लांबिया टोल के पास एक दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को हाइड्रा क्रेन और स्थानीय लोगों की मदद से हटाते हुए बचाव दल और भीड़ दिखाई दे रही है।
रायला थाना क्षेत्र में शनिवार को NH-48 पर लांबिया टोल के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर ने आगे चल रही पिकअप को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर आगे चल रहे कंटेनर में जा घुसी। हादसे में पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद पिकअप चालक क्षतिग्रस्त वाहन के भीतर बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही टोलकर्मी, स्थानीय ग्रामीण और रायला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और बचाव दल ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हाइड्रा क्रेन की मदद से चालक को वाहन से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। शव को एम्बुलेंस से रायला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मॉर्च्युरी में रखवाया गया।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान निजाम मुसलमान (30) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पिकअप एमपी से अजमेर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान लांबिया टोल के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रेलर ने पिकअप को टक्कर मार दी, जिसके बाद वह आगे चल रहे कंटेनर में जा घुसी।
भीषण दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों और भीड़ के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। रायला थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara
नाम: अंशुल तोषनीवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)
अनुभव: 6 माह
परिचय
अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।
