भीलवाड़ा। स्थानीय रघुवंशी छात्रावास, विजय सिंह पथिक नगर में 15 मार्च 2026, रविवार को शांतिपूर्ण मतदान के माध्यम से रघुवंशी समाज के जिलाध्यक्ष और युवा जिलाध्यक्ष पद के चुनाव सम्पन्न हुए। जिलाध्यक्ष पद पर गोपीलाल बालणिया निर्वाचित घोषित किए गए, जिन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी देबीलाल गोया को 621 मतों के अंतर से पराजित किया। वहीं, युवा जिलाध्यक्ष पद पर भानुप्रकाश आलीखा ने सत्यनारायण दायमा को 74 मतों से हराकर विजयी रहे।

इस चुनाव में भीलवाड़ा जिले भर के समाजजनों ने सक्रिय रूप से अपने मताधिकार का उपयोग किया। चुनाव कार्य का संचालन शांतिलाल जीतावास मेवाड़ महासभा के अध्यक्ष, भैरूलाल मुरोली, कालूराम कांकरोली, राजेन्द्र कुमार घोसूंडा, शांतिलाल मुरोली, बद्रीलाल मुरोली, जानकीलाल आमली, रतनलाल निम्बाहेड़ा, मदनलाल मुरोली, शांतिलाल बागोलिया, अवि सिसोदिया, भावेश गागड़िया, पीयूष गागड़िया, सूरज चौखलिया, कालूराम निम्बाहेड़ा और कालूराम मुरौली ने संभाला।

चुनाव कार्यक्रम में रामेश्वर लाल गागड़िया, शांतिलाल होबाणी, मदनलाल सिसोदिया, ओम चौखलिया, सोहन लावत्या, रणजीत बेगड़ा, इन्द्र कुमार गागड़िया, सत्यनारायण गोरण, दुर्गालाल दायमा, बलदेव लोहरा, किशनलाल चौखलिया, राजेन्द्र बारेस्या, कमलेश चौखलिया, दुर्गेश धुलिया, रतनलाल कसाणा, गोपाल चौखलिया, नरेन्द्र गागड़िया, कन्हैयालाल लावत्या, मीठूलाल सुकालिया, देबीलाल सुकालिया, विनोद सुकालिया और रवि आलीखा ने व्यवस्थाएं सुनिश्चित की।

चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष गोपीलाल बालणिया और युवा जिलाध्यक्ष भानुप्रकाश आलीखा को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान कर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। यह शपथ भंवरलाल चौखलिया प्रदेशाध्यक्ष, भंवरलाल दुर्बल पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, शांतिलाल जीतावास मेवाड़ अध्यक्ष, जगदीश देवड़ा महासचिव, जगदीश भोपा त्रिदेव महादेव कंवलियास, फुल सिंह जयपुर, जयसिंह अजमेर, प्रहलाद एकलसिंगा, सुवालाल सुकालिया, बंशीलाल सुकालिया, रामनारायण देवड़ा और लादूलाल सिसोदिया ने दिलाई।

कार्यक्रम में समाजसेवी और प्रतिभाओं का भी सम्मान किया गया। इसमें रणजीत धनपुरा, चौथमल सरेरी, महावीर बागोलिया, शंकरलाल सुकालिया, महावीर गोरण, शंकर पोटियाणा, जमनालाल आलीखा, प्रभुलाल बारेसा, प्रभुलाल बीगोद, राजु माण्डलगढ़, प्रहलाद गोरण, रतनलाल हलेड़, छगनलाल खेड़ी, डूंगर गोविन्द सिंह जी का खेड़ा, बाबुलाल सिसोदिया, बजरंग लाल खेड़ा पालोला, भगवती लाल सिसोदिया, भगवती लाल रायला, कैलाश सुकालिया, विजय सिसोदिया, रोशन चौखलिया, गोपाल लावत्या, जगदीश लोहरा, लालाराम कसाणा, महावीर कसाणा, किशनलाल गोरण, जोधाराम बड़ला, महावीर दौलतगढ़, राजाराम कसाणा, रतनलाल तख्तपुरा, रामेश्वरलाल हमीरगढ़, सवाईराम दौलतपुरा सहित छात्रावास के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे। रामेश्वर लाल गागडिया ने कार्यक्रम का संचालन किया।

इस प्रकार, भीलवाड़ा में रघुवंशी समाज के शांतिपूर्ण और व्यवस्थित चुनाव ने समाज के अंदर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत किया और नए नेतृत्व के माध्यम से समाज के विकास व एकता की दिशा को और अधिक प्रोत्साहित किया।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story