हरि शेवा धर्मशाला ने वेदिक छात्रों के लिए बांटे कंबल, 13 छात्रों को मिली मदद
पुष्कर के राजकीय आदर्श आवासीय वेद विद्यालय में अध्ययनरत 13 वेदिक छात्रों के लिए हरि शेवा धर्मशाला ने कंबल वितरित किए। महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी उदासीन महाराज ने सोमवार को छात्रों को कंबल प्रदान किए।

तस्वीर में महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी उदासीन महाराज और अन्य लोग पुष्कर के वेद विद्यालय के छात्रों के लिए कंबलों का वितरण करते हुए नजर आ रहे हैं.
भीलवाड़ा। राजकीय आदर्श आवासीय वेद विद्यालय, पुष्कर (अजमेर) में अध्ययनरत वेदिक छात्रों के लिए शीतकाल को देखते हुए हरि शेवा धर्मशाला की ओर से 13 कंबल वितरित किए गए। विद्यालय के वेद विज्ञ शिक्षक हिमांशु पांड्या ने छात्रों के लिए कंबल उपलब्ध करवाने को लेकर हरि शेवा धर्मशाला से सहायता की अपील की थी।
हिमांशु पांड्या ने हरि शेवा धर्मशाला से निवेदन करते हुए बताया था कि विद्यालय में वर्तमान में 13 वेदिक छात्र एवं वेदपाठी अध्ययनरत हैं। सर्दी के मौसम में छात्रों को आवश्यक सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से कंबलों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन धर्म में उच्च प्रतिष्ठित आश्रम है और आश्रम एवं धर्मशाला की ओर से समय-समय पर सेवा एवं दान-पुण्य के कार्य किए जाते रहे हैं।
इसी भावना को ध्यान में रखते हुए आश्रम से वेद विद्यालय के छात्रों के लिए कंबल उपलब्ध करवाने में सहयोग करने का आग्रह किया गया था। इस सेवा के तहत आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी उदासीन महाराज ने सोमवार को 13 वेदिक छात्रों के लिए कंबलों का वितरण किया।
इस अवसर पर संत मायाराम, गोविंदराम, पंडित सत्यनारायण शर्मा, मनमोहन शर्मा, अंकित शर्मा, परमेश्वर शर्मा और बालक मिहिर सहित अन्य उपस्थित थे।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
