राष्ट्र संत 108 श्री पुलक सागर जी महाराज के भीलवाड़ा मंगल प्रवेश पर शहर में श्रद्धा और आस्था का वातावरण दिखाई दिया। रेलवे स्टेशन चौराहे पर श्रद्धालुओं एवं समाजजनों ने पुष्पवर्षा कर उनका भव्य एवं श्रद्धापूर्ण अभिनंदन किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र "जय जिनेन्द्र" और गुरुदेव के जयघोषों से गूंज उठा।

मंगल प्रवेश के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी, भीलवाड़ा (शहर) के अध्यक्ष शिवराम (जी.पी.) खटीक के नेतृत्व में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। शिवराम (जी.पी.) खटीक ने राष्ट्र संत 108 श्री पुलक सागर जी महाराज का पुष्पहार अर्पित कर एवं पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया।

इस अवसर पर शिवराम (जी.पी.) खटीक ने कहा कि राष्ट्र संत पुलक सागर जी महाराज का जीवन त्याग, तप, संयम, सेवा और मानव कल्याण का प्रेरणादायी संदेश देता है। उनके विचार समाज को सद्भाव, नैतिकता और संस्कारों के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे संतों का भीलवाड़ा आगमन पूरे शहर के लिए सौभाग्य का विषय है। गुरुदेव के पावन दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करना जीवन की अमूल्य धरोहर है। शिवराम (जी.पी.) खटीक ने कहा कि गुरुदेव का स्नेह, आशीर्वाद और प्रेरणादायी संदेश समाज को नई दिशा देगा तथा युवा पीढ़ी को संस्कार, सेवा और राष्ट्र निर्माण के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।

स्वागत कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं ने राष्ट्र संत के दिव्य दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके मंगलमय जीवन संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक उल्लास, अनुशासन और श्रद्धा का संगम देखने को मिला।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से शिवराम (जी.पी.) खटीक, मनोज पालीवाल, राजेन्द्र जैन, अनिल राठी, सत्यवीर सिंह राठौड़, कमल प्रजापत, अनवर हुसैन मंसूरी एवं दिनेश बैरवा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। राष्ट्र संत 108 श्री पुलक सागर जी महाराज के आगमन और स्वागत कार्यक्रम ने भीलवाड़ा में धार्मिक एवं सामाजिक उत्साह का माहौल बना दिया।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story