शहर के सर्राफा बाजार स्थित अयोध्या नगरी चौक (गुलमंडी) में संचालित प्रींसी हॉलमार्क सेंटर के सफलतापूर्वक तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार प्रातः पुनः शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शहरभर के सर्राफा व्यापारी, स्वर्णकार बंधुओं तथा स्वर्ण व्यवसाय से जुड़े लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी की टीम के सदस्यों, प्रींसी हॉलमार्क सेंटर के भागीदार बाबूलाल डूंगरवाल (मामाजी) तथा वरिष्ठ पत्रकार रमेश सोनी ने मौली बंधन खोलकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विधायक कार्यालय प्रभारी बाबूलाल टाक, राजस्थान खाद्य सुरक्षा समिति के सदस्य संजय राठी, मीडिया प्रभारी दिलीप सोनी, अजय पाराशर, प्रबंधक गौरव भारद्वाज सहित सैकड़ों गणमान्यजन उपस्थित रहे।

समारोह में अतिथियों ने प्रींसी हॉलमार्क सेंटर की टीम को तीन वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हॉलमार्किंग व्यवस्था उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा के साथ-साथ स्वर्णाभूषणों के व्यापार में पारदर्शिता और विश्वास की डोर को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि शुद्धता की प्रमाणिकता से ग्राहकों का विश्वास बढ़ता है और सर्राफा व्यापार को नई मजबूती मिलती है।

वरिष्ठ पत्रकार रमेश सोनी ने बताया कि प्रींसी हॉलमार्क सेंटर में केंद्र सरकार एवं भारतीय मानक ब्यूरो के निर्धारित मापदंडों और नियमों के अनुरूप स्वर्णाभूषणों की शुद्धता की वैज्ञानिक पद्धति से जांच कर हॉलमार्किंग की जाती है। प्रत्येक स्वर्णाभूषण पर एचयूआईडी नंबर अंकित किया जाता है, जिससे उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं प्रमाणित स्वर्णाभूषण प्राप्त होने की गारंटी मिलती है तथा भविष्य में उनकी पहचान और सत्यापन भी आसान हो जाता है।

रमेश सोनी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा हॉलमार्किंग के नियमों को और अधिक कड़ा किया गया है। अब एचयूआईडी प्रक्रिया के तहत प्रत्येक स्वर्णाभूषण की शुद्धता के साथ-साथ उसकी अलग-अलग फोटो खींचकर भारतीय मानक ब्यूरो को भेजना अनिवार्य है। बीआईएस अधिकारियों की संतुष्टि के बाद ही संबंधित स्वर्णाभूषण पर भारतीय मानक ब्यूरो की हॉलमार्क मुहर लगाई जा सकती है। उन्होंने इस व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि इससे उपभोक्ताओं का विश्वास और अधिक मजबूत होगा।

समारोह के दौरान अतिथियों ने केंद्र की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया तथा उपभोक्ताओं से हॉलमार्क एवं एचयूआईडी युक्त स्वर्णाभूषण ही खरीदने की अपील की, ताकि उन्हें शुद्धता और गुणवत्ता की पूरी गारंटी मिल सके। कार्यक्रम के अंत में केंद्र के प्रबंधकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में बड़ी संख्या में सर्राफा कारोबारी, स्वर्णकार, स्वर्ण आभूषण निर्माता तथा गणमान्यजन उपस्थित रहे। प्रींसी हॉलमार्क सेंटर का तीन वर्ष पूर्ण होने का यह आयोजन स्वर्णाभूषणों की शुद्धता, पारदर्शिता और उपभोक्ता विश्वास को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश देकर संपन्न हुआ।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story