सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन के बढ़ते दुष्प्रभावों से पर्यावरण तथा समाज को बचाने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद (उत्तर-पश्चिम क्षेत्र) ने 'अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक थैली मुक्त दिवस' के अवसर पर 'पॉलिथीन हटाओ, कपड़े का थैला अपनाओ' संकल्प के तहत प्रदेशव्यापी अभियान की शुरुआत की है। अभियान के तहत पूरे क्षेत्र में करीब 75 हजार कपड़े और जूट के थैले वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसकी भव्य शुरुआत टेक्सटाइल सिटी के समीपवर्ती गुलाबपुरा से की जा चुकी है।

पर्यावरण गतिविधि संयोजक दिलीप पारीक, अजमेर ने बताया कि अभियान के माध्यम से लोगों को पॉलिथीन के स्थान पर कपड़े और जूट के थैलों के उपयोग के लिए जागरूक किया जा रहा है। भीलवाड़ा, अजमेर, ब्यावर, केकड़ी सहित विभिन्न जिलों और क्षेत्रों की स्थानीय शाखाओं द्वारा बड़े स्तर पर थैलों का वितरण लगातार किया जा रहा है। आमजन और पर्यावरण प्रेमियों की मांग को देखते हुए आगामी सामाजिक कार्यक्रमों तथा नए क्षेत्रों में भी इन थैलों का वितरण करने की कार्ययोजना बनाई गई है।

अभियान की विशेषता यह है कि वितरित किए जा रहे सभी थैले पूरी तरह पर्यावरण अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हैं। इनका निर्माण किशनगढ़ में वस्त्रों और पुराने बैनरों के रीसायकल वेस्ट से किया जा रहा है। यह पहल 'वेस्ट टू वेल्थ' की अवधारणा को भी साकार कर रही है और अनुपयोगी सामग्री को उपयोगी उत्पाद में बदलने का संदेश दे रही है।

परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने आमजन से पॉलिथीन का बहिष्कार कर कपड़े के थैलों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। 75 हजार इको-फ्रेंडली थैलों के वितरण का यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामाजिक जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story