अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने पन्नाधाय जी की जन्मजयंती के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हरीश जी भाटी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता श्री कालू लाल गुर्जर ने की।

इस अवसर पर अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने श्री कालू लाल गुर्जर को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया। समाजजनों ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएँ दीं और सभी जिलाध्यक्षों ने माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम फागणा, राजस्थान कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल वर्मा, समाजसेवी श्री देवकीनंदन ‘काका’, राजसमंद विधायक श्रीमती दीप्ति किरण माहेश्वरी, मालासेरी डूंगरी भगवान देवनारायण मंदिर के मुख्य पुजारी श्री हेमराज जी गुर्जर सहित महासभा के सभी जिलाध्यक्ष, समाजजन एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

श्री कालू लाल गुर्जर ने अपने संबोधन में माता पन्नाधाय जी के अद्वितीय त्याग, बलिदान और राष्ट्रभक्ति को स्मरण करते हुए समाज को उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकता के महत्व पर भी विचार व्यक्त किए। साथ ही केंद्र एवं राजस्थान सरकार से मांग की कि पन्नाधाय के जीवन और उनके बलिदान को शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं ने माता पन्नाधाय के त्याग और बलिदान को प्रेरणादायी बताते हुए समाज को उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन समाज के विकास और एकता के संकल्प के साथ हुआ।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story