✕
पंच गौरव योजना: जयपुर में बास्केटबॉल खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर शुरू
By Rajesh Toshniwal, BhilwaraPublished on
राज्य सरकार की योजना के तहत चयनित 35 खिलाड़ी और स्टाफ सवाई मानसिंह स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों से गुर सीखेंगे।

x
जयपुर में आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के लिए रवाना होते चयनित बास्केटबॉल खिलाड़ी और खेल अधिकारी।
राज्य सरकार की पंच गौरव योजना के अंतर्गत चयनित बास्केटबॉल खेल के जिले से चयनित 35 प्रतिभावान खिलाड़ियों एवं सपोर्टिंग स्टाफ का दल जयपुर रवाना हुआ।
प्रशिक्षण शिविर की विस्तृत जानकारी
अधिक जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी हेमेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि:
"जिले के इन खिलाड़ियों को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम के अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल मैदानों पर राजस्थान राज्य कीड़ा परिषद के वरिष्ठ प्रशिक्षकों द्वारा गहन प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।"
- जिले के विभिन्न नियमित चलने वाले खेल मैदानों से चयनित इन खिलाड़ियों को राज्य सरकार द्वारा प्रशिक्षण हेतु संपूर्ण सुविधाएं यथा यात्रा, आवास, पौष्टिक आहार एवं अन्य सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।
- चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 12 जनवरी तक चलेगा।
खिलाड़ियों की रवानगी और उपस्थित गणमान्य
खिलाड़ियों के प्रस्थान के समय बड़ी संख्या में अभिभावक, खेल प्रेमी एवं विभिन्न खेलों के प्रशिक्षक उपस्थित रहे:
- निशा राजपूत
- अर्जुन सिंह
- कृष्णकांत टांक
- गोपाल माली
- राकेश धाकड़
- लोकेश भट्ट
- मांगीलाल जाट
- दीपक सेन

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
Next Story
Related News
X
