। मृत्यु के बाद भी मानवता की सेवा का प्रेरक संदेश देते हुए स्वर्गीय महेंद्र जी मानसिंहका के परिजनों ने नेत्रदान का निर्णय लेकर दो नेत्रहीन व्यक्तियों के जीवन में नई रोशनी पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त किया। भारत विकास परिषद् वीर शिवाजी शाखा के सहसचिव हरिश जी अग्रवाल की प्रेरणा से स्व. मानसिंहका के पुत्र नीलेश मानसिंहका एवं विशाल मानसिंहका सहित पूरे परिवार ने नेत्रदान के लिए सहमति प्रदान की।

परिजनों की सहमति मिलने के बाद लायंस आई हॉस्पिटल की टीम राकेश पगारिया के नेतृत्व में समय पर पहुंची और सफलतापूर्वक नेत्रदान की प्रक्रिया पूर्ण कराई। इस नेत्रदान के माध्यम से दो नेत्रहीन व्यक्तियों के जीवन में नई रोशनी का संचार होगा।

भारत विकास परिषद् वीर शिवाजी शाखा के अध्यक्ष कमलेश बोड़ाना ने बताया कि शाखा सेवा प्रकल्प के अंतर्गत लगातार नेत्रदान जागरूकता अभियान संचालित कर रही है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष शाखा द्वारा यह 11वाँ नेत्रदान संपन्न कराया गया है, जो समाज में सेवा, समर्पण और मानवता की भावना का प्रेरक उदाहरण है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से नेत्रदान का संकल्प लेने का आह्वान भी किया।

नेत्रदान की प्रक्रिया के दौरान भारत विकास परिषद् के प्रांतीय प्रभारी सुभाष मोटवानी, आदित्य व्यास, हितेश तोषणीवाल, योगेश मित्तल, शाखा के नेत्रदान प्रचारी डॉ. महेश अग्रवाल सहित शाखा के सदस्य तथा मानसिंहका परिवार के परिजन उपस्थित रहे।

भारत विकास परिषद् ने स्वर्गीय महेंद्र जी मानसिंहका को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। परिषद् ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। यह नेत्रदान समाज में सेवा, संवेदना और अंगदान के प्रति जागरूकता का प्रेरक संदेश बनकर सामने आया।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story