स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष नेमीचंद चौपड़ा 23 अगस्त, रविवार को सायं 5 बजे भीलवाड़ा पहुंचेंगे। उनके एक दिवसीय दौरे को लेकर जिला यूनेस्को एसोसिएशन की ओर से स्वागत एवं धार्मिक कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं।

स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष नेमीचंद चौपड़ा के साथ यूनेस्को के प्रदेश पदाधिकारी भी भीलवाड़ा पहुंचेंगे। चौपड़ा के आगमन पर जिला यूनेस्को एसोसिएशन की ओर से नेहरू रोड स्थित कार्यालय पर उनका हार्दिक अभिनन्दन किया जाएगा।

इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष चौपड़ा शांति भवन में चल रहे चातुर्मास के दौरान जैन समाज के युवाचार्य महेन्द्र ऋषीजी म.सा. के दर्शन लाभ लेंगे। इस दौरान उनके साथ धर्मचर्चा भी होगी। कार्यक्रम में जिला यूनेस्को के पदाधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष नेमीचंद चौपड़ा के भीलवाड़ा आगमन के दौरान संगठनात्मक पदाधिकारियों की मौजूदगी और युवाचार्य महेन्द्र ऋषीजी म.सा. से मुलाकात प्रमुख कार्यक्रम रहेंगे।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story