नेहरू पुण्यतिथि पर भीलवाड़ा में महात्मा गांधी संस्थान ने पक्षियों के लिए रखे परिंडे
महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान के सदस्यों ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर परिंडों में दाना-पानी डालकर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।

भीलवाड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर पानी पिलाते संस्थान के सदस्य मुस्ताक अली मंसूरी, चन्द्र प्रकाश अमरवाल, गौरीशंकर दायमा, शिवराज सुराणा और हरक चंद कोठारी (बाएं से दाएं)।
जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी के निर्देशानुसार महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान, भीलवाड़ा के सदस्यों ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर सेवा कार्य करते हुए पक्षियों के लिए परिंडों में दाना–पानी डाला और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
यह सेवा कार्यक्रम जिला सह संयोजक मुस्ताक अली मंसूरी के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें संस्थान के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर अली मंसूरी, चन्द्र प्रकाश अमरवाल, गौरीशंकर दायमा, शिवराज सुराणा और हरक चंद कोठारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पक्षी सेवा के माध्यम से पर्यावरण संतुलन एवं जीव संरक्षण के संदेश को भी आगे बढ़ाया गया। नेहरू जी की पुण्यतिथि पर आयोजित यह पहल सेवा भावना और सामाजिक सरोकारों की निरंतरता को दर्शाती है, जिसमें संगठन ने मानवीय मूल्यों के साथ प्रकृति संरक्षण को भी महत्व दिया।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
