भारतीय खो-खो महासंघ नई दिल्ली एवं हरियाणा खो-खो संघ के संयुक्त तत्वावधान में 35वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर खो-खो प्रतियोगिता 2025-26 दिनांक 31/01/26 से 04/02/26 तक केशव पार्क, कुरुक्षेत्र हरियाणा में सम्पन्न हुई।


फाइनल मुकाबलों के परिणाम

  • बालिका वर्ग: फाइनल मुकाबला राजस्थान बनाम महाराष्ट्र के बीच खेला गया जिसमें महाराष्ट्र ने राजस्थान को 27-15 के स्कोर के साथ 12 अंकों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
  • बालक वर्ग: फाइनल मुकाबला उड़ीसा बनाम कोल्हापुर बीच खेला गया जिसमें उड़ीसा ने कोल्हापुर को 31-24 के स्कोर के साथ 7 अंकों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

व्यक्तिगत उपलब्धियां और अवार्ड

प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को निम्नलिखित अवार्ड प्रदान किए गए:

बालिका वर्ग: बालक वर्ग:
सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर: राहि पाटिल (महाराष्ट्र) सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर: वरद पोल (महाराष्ट्र)
सर्वश्रेष्ठ अटैकर: गुंजन (राजस्थान) सर्वश्रेष्ठ अटैकर: गौरव माने (कोल्हापुर)
सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: अर्पणा वर्दे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: सत्य रंजन बेहरा (उड़ीसा)

भारतीय खो-खो महासंघ नई दिल्ली द्वारा बालक वर्ग में भरत अवार्ड वरद पोल (महाराष्ट्र) को और बालिका वर्ग में इला अवार्ड अर्पणा वर्दे को सम्मानित किया गया। भारतीय खो-खो महासंघ नई दिल्ली द्वारा दोनों अवार्ड पाने वाले खिलाड़ियो को दस-दस हजार के चैक देकर सम्मानित किया गया।


तकनीकी अधिकारी और प्रबंधन

उक्त राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में श्री अशोक कुमार, श्रीमती दुर्गेश नंदिनी, सुश्री कृष्णा ने तकनीकी अधिकारी के रूप में सेवाएं प्रदान दी।


बधाई और शुभकामनाएं

राजस्थान बालिका टीम के 35वीं सब जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उपविजेता रहने पर सभी खिलाड़ियों, कोच मैनैजर सह प्रशिक्षकों को निम्नांकित गणमान्य जनों ने हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी:

"श्री भंवर सिंह पलाड़ा, श्री शिव राज सिंह पलाड़ा, डॉ सैयद असगर अली, श्री राजेश भार्गव, श्रीमती अनिता भार्गव, श्री श्याम सुंदर शर्मा, जिला खो-खो संघ भीलवाड़ा के अध्यक्ष श्री रामपाल चौधरी, सचिव श्री मायाकांत शर्मा, राष्ट्रीय स्तर के कोच श्री केसर सिंह, श्री मकसूद अहमद, श्री अशोक कुमार, श्री राजाराम ढ़ाका, श्री राम प्रताप, श्री गंगा राम कुर्डी, श्री अंकित अग्रवाल, श्री कैलाश महावीर और श्री रोहिताश कुमार।"

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story