राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर सुभाष नगर निवासी डॉ. फखरुद्दीन मंसूरी का बुधवार को स्थानीय नेहरू गार्डन में भाईचारा कमेटी की ओर से फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सकों की समाज के प्रति समर्पित सेवा और मानवता के लिए उनके योगदान को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तंजीम ए मुस्लेमीन सेवा सोसायटी (रजि.) के सदर शहाबुद्दीन शेख ने कहा कि डॉक्टर समाज के सच्चे सेवक होते हैं। यही कारण है कि उन्हें भगवान का रूप माना जाता है, क्योंकि वे दिन-रात लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मानवतावादी डॉक्टरों का समाज की ओर से सम्मान किया जाना आवश्यक है। इस अवसर पर उन्होंने सभी डॉक्टरों को राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं भी दीं।

भाईचारा कमेटी के सदर नाहर खां कायमखानी ने कहा कि सामाजिक सरोकारों के तहत कमेटी उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों का सदैव सम्मान करती रही है। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों की समर्पित सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और मरीजों के प्रति उनकी निष्ठा को ध्यान में रखते हुए इस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

भाईचारा कमेटी के संयोजक शहजाद खान ने जिले के समस्त सेवाभावी डॉक्टरों को राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके सामाजिक योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम में तंजीम मुस्लिमीन सेवा सोसाइटी के सेक्रेटरी मुबारिक हुसैन मुल्तानी, भाईचारा कमेटी के नायब सदर यासीन खां, बाबू भाई मंसूरी, खजांची फखरुद्दीन शेख, फिरोज खान तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर आयोजित यह सम्मान समारोह समाज में चिकित्सकों के प्रति सम्मान, विश्वास और उनके मानवीय योगदान को रेखांकित करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन रहा।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story