नाथद्वारा सराय स्थित झूलेलाल कॉलोनी में सिंधी सेन्ट्रल पंचायत के अध्यक्ष रमेश सभनानी के कार्यालय पर आगामी चुनाव संपन्न कराने को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनाव प्रक्रिया, मतदाता सूची, नामांकन, जांच, नाम वापसी, अंतिम प्रत्याशी सूची और मतदान कार्यक्रम सहित सभी चरणों की विस्तृत जानकारी साझा की गई।

बैठक में चुनाव संयोजक हेमन दास भोजवानी ने बताया कि मतदाता सूची 18 जुलाई 2026 को हिंदी वर्णमाला क्रम में जारी की जाएगी। यह सूची सिंधी समाज के सभी मंदिरों पर उपलब्ध रहेगी। मतदाता सूची में दर्ज दोहरे नाम हटाने तथा नाम, पिता के नाम और सरनेम में संशोधन कराने के लिए 23 जुलाई 2026 तक का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद 28 जुलाई 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र 1 अगस्त 2026 से भरे जाएंगे। नामांकन पत्र का शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। प्रत्येक प्रत्याशी को नामांकन पत्र के साथ मतदाता सूची भी उपलब्ध कराई जाएगी। नामांकन पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि 3 अगस्त 2026 को दोपहर 3 बजे तक तय की गई है। उसी दिन शाम 6 बजे नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी।

नाम वापसी के लिए 4 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद 4 अगस्त 2026 को शाम 6 बजे अंतिम प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। अंतिम सूची प्रकाशित होने के बाद मतदाता प्रपत्र छपवाने का कार्य किया जाएगा।

समाज के अध्यक्ष पद के लिए मतदान 9 अगस्त 2026 को कराया जाएगा। मतदान का समय सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना की जाएगी।

चुनाव पर्यवेक्षक कैलाश कृपलानी के अनुसार मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए समाज के अधिवक्ताओं, सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों तथा महिला और पुरुष सदस्यों को सह चुनाव अधिकारी नियुक्त किया जाएगा, ताकि पूरी चुनाव प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से पूरी हो सके।

बैठक के दौरान साधारण सभा की कार्यवाही के अनुमोदन के लिए भी बैठक आयोजित की गई, जिस पर सभी सदस्यों ने हस्ताक्षर किए। अंत में अध्यक्ष रमेश सभनानी ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story