महेश सेवा संस्थान, आकोला स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक आयोजित किया गया। रुद्राभिषेक के दौरान मंदिर परिसर वैदिक मंत्रों और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।

पुजारी दिनेश पाराशर ने बताया कि पंडित हनुमान राजस्थला और ओम राजस्थला के नेतृत्व में रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। श्री नगर माहेश्वरी सभा भीलवाड़ा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रहलाद नुवाल मुख्य यजमान रहे। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान नर्मदेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया।

इस अवसर पर परिवार के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जल, दुग्ध, पंचामृत और बेलपत्र से अभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि तथा विश्व कल्याण की कामना की। पूजन-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं में आस्था और भक्ति का माहौल बना रहा।

रुद्राभिषेक के पश्चात महाआरती का आयोजन किया गया। इसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

संस्थान पदाधिकारियों ने बताया कि श्रावण मास में नियमित रूप से धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक जागृति और सेवा भावना को बढ़ावा दिया जा रहा है।

इस मौके पर रमेश चंद्र नुवाल, पुलकित नुवाल, अर्पित नुवाल और चांदमल डाड उपस्थित थे। रुद्राभिषेक और महाआरती के साथ आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story