पूर्व केन्द्रीय मंत्री नागमणी कुशवाह का भीलवाड़ा में भव्य स्वागत सम्मान
भीलवाड़ा आगमन पर प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री का स्वागत किया और मेवाड़ में माली समाज की राजनीतिक उपेक्षा का मुद्दा उठाया।

भीलवाड़ा के निजी होटल में पूर्व केन्द्रीय मंत्री नागमणी कुशवाह का स्वागत करते राजस्थान प्रदेश माली महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली और अन्य पदाधिकारी।
स्वागत समारोह एवं गरिमामयी उपस्थिति
राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा के जिला महामंत्री सत्यनारायण माली ने बताया कि बिहार के कदावर एवं ओबीसी के राष्ट्रीय नेता के रूप में पहचान रखने वाले पूर्व केन्द्रीय मंत्री नागमणी कुशवाह के भीलवाड़ा आगमन पर राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत सम्मान किया गया।
- एक दिवसीय भीलवाड़ा आगमन पर सर्किट हाउस सामने निजी होटल में महासभा के कई कार्यकर्ताओं द्वारा माला पहना व साफा बंधवाकर स्वागत सम्मान किया गया।
सामाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा
इस दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री कुशवाह से महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली ने सामाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर भी विशेष चर्चा की। साथ ही मेवाड़ के माली समाज की परिस्थितियों से भी उन्हें अवगत कराते हुए कहा कि:
"यहाँ मेवाड़ संभाग में माली समाज का राष्ट्रीय पार्टियों में न के बराबर भागीदारी है। राष्ट्रीय पार्टियां हमेशा से ही मेवाड़ माली समाज की उपेक्षा करती रही है।"
केन्द्रीय मंत्री का आश्वासन
पूर्व केन्द्रीय मंत्री कुशवाह ने महासभा के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि समाज के साथ ना इंसाफी नहीं होने दी जायेगी, समाज की बात राष्ट्रीय स्तर पर रखकर समाज को पार्टी में भागादारी दिलाने का आश्वासन दिया।
उपस्थित पदाधिकारी एवं गणमान्य जन
स्वागत सम्मान के अवसर पर निम्नलिखित लोग उपस्थित थे:
- मूरलीधर सैनी (जिला मंत्री, माली महासभा)
- ललित अग्रवाल (भाजपा जिला कोषाध्यक्ष)
- उदयलाल माली (जिलाध्यक्ष, माली युवा महासभा)
- रोशन गढ़वाल (सोशल मीडिया प्रभारी)
- नानूराम गोयल एवं महासभा के कई अन्य लोग

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
