मुश्ताक अली मंसूरी बने कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के भीलवाड़ा देहात जिलाध्यक्ष, 30 दिन में बनेगी कार्यकारिणी
मुश्ताक अली मंसूरी को कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ का भीलवाड़ा देहात जिलाध्यक्ष बनाया गया। 30 दिन में जिला कार्यकारिणी का गठन होगा।

तस्वीर में मुश्ताक अली मंसूरी और अन्य कांग्रेसी नेता भीलवाड़ा में नियुक्ति के बाद नजर आ रहे हैं।
भीलवाड़ा में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (शैक्षिक प्रकोष्ठ) ने संगठनात्मक नियुक्ति करते हुए मुश्ताक अली मंसूरी को भीलवाड़ा देहात जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद शिक्षक प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार की प्रक्रिया भी शुरू होगी।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (शैक्षिक प्रकोष्ठ) के प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह भदौरिया ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के अनुमोदन तथा पूर्व केबिनेट मंत्री एवं जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा देहात जिलाध्यक्ष रामलाल जाट की अनुशंसा के बाद शिक्षक प्रकोष्ठ में नवीन संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की। इसी क्रम में मुश्ताक अली मंसूरी को भीलवाड़ा देहात जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह भदौरिया ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश नेतृत्व की अनुमति के पश्चात आगामी 30 दिवस के भीतर जिला कार्यकारिणी और ब्लॉक अध्यक्षों का गठन सुनिश्चित करें।
मुश्ताक अली मंसूरी की नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलने तथा शिक्षकों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाए जाने की उम्मीद जताई गई है। नियुक्ति की घोषणा के बाद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुश्ताक अली मंसूरी को बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। मुश्ताक अली मंसूरी ने सभी का आभार प्रकट किया।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
