नगर निगम आयुक्त कमल सिंह यादव ने किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
सफाई व्यवस्था की समीक्षा के साथ बलिया खेड़ा सीसी रोड का ढलान सही करने और समय पर गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश।

तस्वीर में सड़क पर स्थानीय निवासियों और पुलिसकर्मी से बातचीत करते अधिकारी दिख रहे हैं।
नगर निगम आयुक्त कमल सिंह यादव ने शहर की सफाई व्यवस्था और चल रहे विकास कार्यों की जमीनी स्थिति जांचने के लिए विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार करने तथा विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
आयुक्त यादव ने बडला चौराहा, जूनावास, नीलगिरो की मस्जिद, बहाला, पंचमुखी रोड और भवानी नगर क्षेत्रों का दौरा कर सफाई व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय स्तर पर स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इसके बाद आयुक्त ने पुर घाटी स्थित हनुमान जी सड़क निर्माण कार्य और बलिया खेड़ा गांव से श्मशान घाट तक बन रही सीसी रोड का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। बलिया खेड़ा सड़क मार्ग के निरीक्षण के दौरान सड़क का स्लोप यानी ढलान सही नहीं पाए जाने पर उन्होंने संबंधित ठेकेदार और अधिकारियों को सड़क का स्लोप तुरंत सही करने के निर्देश दिए, ताकि आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
निरीक्षण के दौरान निगम के अन्य संबंधित अधिकारी और इंजीनियर भी मौजूद रहे। आयुक्त कमल सिंह यादव ने उन्हें विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए पाबंद किया। औचक निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था से लेकर सड़क निर्माण कार्यों तक मौके पर स्थिति की जांच कर सुधार के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
