राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ में संगठनात्मक विस्तार के तहत भीलवाड़ा निवासी श्री मुकेश कुमार घुसर (वाल्मीकि) को भीलवाड़ा शहर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुशील पारीक द्वारा जारी नियुक्ति-पत्र के माध्यम से की गई।

जारी नियुक्ति-पत्र में उल्लेख किया गया कि श्री मुकेश कुमार घुसर की संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण एवं कर्तव्य भावना को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश नेतृत्व ने उनसे संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती देने और आगामी कार्यक्रमों को गति प्रदान करने की अपेक्षा जताई है।

नियुक्ति के साथ ही पर्यावरण संरक्षण से जुड़े जनहित कार्यों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया है। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री घुसर पार्टी की नीतियों और पर्यावरण संरक्षण अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इस संबंध में जानकारी अखिल भारतीय मजबूर कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश देसाई ने दी। राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर इस नियुक्ति को संगठन के विस्तार तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अभियानों को नई दिशा देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story