भीलवाड़ा, 27 दिसंबर। जनहित में विकास कार्यों को गति देने के क्रम में भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने आज वार्ड 55 एवं 56 का दौरा कर निर्माणाधीन परियोजनाओं का बारीकी से अवलोकन किया। विधायक के आगमन पर क्षेत्रवासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।

विधायक कोठारी ने सिंदरी के बालाजी, कीर खेड़ा कच्ची बस्ती और बालाजी का खेड़ा क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने 77 लाख रुपये की लागत से बन रहे सीसी रोड निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। ध्रुव के मंड प्राचीन देवनारायण स्थान पर दर्शन के समय श्रद्धालुओं ने विधायक को बताया कि इस धार्मिक स्थल की बड़ी मान्यता है, लेकिन यहां सुविधाओं का अभाव है।

क्षेत्रवासियों ने विधायक कोठारी से विश्रांति गृह (यात्री निवास) का निर्माण, सिंदरी के बालाजी के सामने तालाब की पाल वाली सड़क पर सीसी रोड और रामघाट का निर्माण, स्कूल की चारदीवारी तथा महिला स्नानागार का निर्माण करने की मांग रखी।

इसके पश्चात विधायक ने औरिका रिसॉर्ट के पीछे हनुमान नगर में नगर विकास न्यास द्वारा बनाए जा रहे सीसी रोड और पेयजल हेतु बिछाई जा रही पाइपलाइन के कार्यों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ बाबू लाल टाक, गजेंद्र सिंह राठौड़, शंभू वैष्णव, दिनेश सुथार और करण सिंह उपस्थित रहे।

वार्ड 56 में श्री देव नारायण भगवान के यहां उपस्थित हुए क्षेत्रवासियों में भोपा माधव लाल सालवी, प्रहलाद किर, आईदान बारहट, अशोक सालवी, लक्षण किर, गोदू किर, शंकर किर, गोपाल किर, भंवर किर, लक्षण किर, गोपाल पारीक, नवरतन जैन, घनश्याम बैरवा, भेरू भील, नंद लाल किर, रामेश्वर किर, देवी लाल माली, सुरेश गिरी, जमना लाल माली, जवाहर लाल किर तथा किर खेड़ा के समस्त ग्राम वासी शामिल थे।

वार्ड 55 में उपस्थित लोग राहुल नायक, गोविंद शर्मा, नंदलाल माली, रामधन तेली, कालू तेली, दिनेश तेली, मुकेश वैष्णव, रोहित वैष्णव, दुर्गा तेली, दीपक सिंह, छोटू तेली, केदार वैष्णव, भंवर वैष्णव, सांवर वैष्णव, रतन तेली, भेरू तेली, कमलेश तेली, घीसू तेली, नारायण तेली, प्रभु माली, ओम तेली, शंभू तेली, सुमित्रा तेली, सीता देवी तेली, मनभर देवी तेली और संजू देवी शामिल रहे।

विधायक अशोक कोठारी के इस दौरे से क्षेत्रवासियों को यह आश्वासन मिला कि उनकी समस्याओं और मांगों पर अधिकारियों द्वारा शीघ्र ध्यान दिया जाएगा। विकास कार्यों की प्रगति और क्षेत्रीय समस्याओं का अवलोकन करके विधायक ने सुनिश्चित किया कि जनता के हित में हर कदम प्रभावी ढंग से उठाया जा रहा है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story