मेवाड़ माहेश्वरी मंडल, भीलवाड़ा द्वारा 49 वां बायोडाटा अवलोकन कार्यक्रम 01-02-2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


कार्यक्रम का शुभारंभ एवं मुख्य अतिथि

आज प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को आयोजित बायोडाटा अवलोकन कार्यक्रम माहेश्वरी समाज संपत्ति ट्रस्ट भवन, नागोरी गार्डन, भीलवाड़ा मे संपन्न हुआ। उच्च न्यायालय से सेवानिवृत्त न्यायाधीश श्री दिनेश सोमानी के मुख्य आथित्य में श्रीमती कृष्णा, सम्पत माहेश्वरी, श्रवण समदानी, सुनील मुंदड़ा, रमेश राठी, जिला मंत्री, माहेश्वरी सभा ने दीप प्रज्वलकर कार्यक्रम शुभारंभ किया।


उपस्थिति एवं क्षेत्रीय सहभागिता

  • आज भीलवाड़ा शहर व ग्रामीण क्षेत्र के समाज जन उपस्थित रहे।
  • जयपुर, राजसमन्द, चित्तौड़गढ इत्यादि विभिन्न स्थानों से समाज जन ने उपस्थिति होकर बायोडाटा अवलोकन किया।

उपलब्ध बायोडाटा एवं सफलता के आंकड़े

प्रभारी श्री सुनील मूंदड़ा ने बताया कि:

"कार्यालय में युवको के 5022 व युवतियों के 9012 बायोडाटा संजोकर रखे गए है | अभी तक पंजीकरण में से 4000 से अधिक संबंध हो चुके हैं।"

अभी तक पंजीकरण में से 4000 से अधिक संबंध हो चुके हैं।


सहभागी सदस्य एवं आभार

कार्यक्रम में निम्नलिखित समाजजनों ने हिस्सा लिया:

  • श्री शांतिलाल पलोड, गिरीराज मंडोवरा, आनंद मुछाल, शिव इशानी।
  • रामजस पटवारी, आकाश तोतला, सुंदरलाल अजमेरा व अनेक समाजजन।

अंत में, सम्पत माहेश्वरी ने आभार व्यक्त किया और श्रवण समदानी ने धन्यवाद दिया।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story