मेवाड़ माहेश्वरी मंडल भीलवाड़ा का 50वां बायोडाटा अवलोकन कार्यक्रम संपन्न
भीलवाड़ा के नागोरी गार्डन स्थित माहेश्वरी समाज संपत्ति ट्रस्ट भवन में आयोजित कार्यक्रम में समाज के 4150 से अधिक सफल संबंधों की जानकारी साझा की गई।

भीलवाड़ा के नागोरी गार्डन स्थित माहेश्वरी समाज संपत्ति ट्रस्ट भवन में 50वें बायोडाटा अवलोकन कार्यक्रम के अवसर पर दीप प्रज्वलन करते समाज के पदाधिकारी और अतिथि।
मेवाड़ माहेश्वरी मंडल, भीलवाड़ा द्वारा 50वां बायोडाटा अवलोकन कार्यक्रम 01-03-2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आज प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को आयोजित होने वाला यह बायोडाटा अवलोकन कार्यक्रम माहेश्वरी समाज संपत्ति ट्रस्ट भवन, नागोरी गार्डन, भीलवाड़ा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आशा जी भराडिया (अजमेर), सुशीला चैचाणी, श्रवण समदानी, सुनील मुंदड़ा, जगदीश बागला, औम प्रकाश सोमानी, सुधीर बाहेती, सत्य नारायण सोमानी, श्री निवास नुवाल, गोविंद सोमानी, मुकेश काबरा, गोपाल न्याती एवं ओमप्रकाश लढा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
उत्साहपूर्ण सहभागिता और विशेष आयोजन
आज भीलवाड़ा शहर व ग्रामीण क्षेत्र के साथ-साथ अजमेर इत्यादि विभिन्न स्थानों से समाज जन ने उपस्थित होकर बायोडाटा अवलोकन किया। आज इस 50वें कार्यक्रम की विशेष कड़ी में केक काटकर कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। आज भीलवाड़ा शहर व ग्रामीण क्षेत्र के व अजमेर इत्यादि विभिन्न स्थानों से समाज जन ने उपस्थिति होकर बायोडाटा अवलोकन किया।
पंजीकरण एवं सफलता के आंकड़े
कार्यक्रम के प्रभारी श्री सुनील मूंदड़ा ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि "कार्यालय में युवको के 5118 व युवतियों के 9112 बायोडाटा संजोकर रखे गए है।" मंडल की इस सेवाभावी पहल की सफलता का प्रमाण देते हुए उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि "अभी तक पंजीकरण में से 4150 से अधिक संबंध हो चुके हैं।" अभी तक पंजीकरण में से 4150 से अधिक संबंध हो चुके हैं। अंत में श्रवण समदानी ने सभी आगंतुकों और सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
