उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल और मेवाड़ के औद्योगिक जगत के बीच समन्वय को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) कैप्टन मिहिर देव और मेवाड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पदाधिकारियों के बीच विशेष संवाद और समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के व्यापार, उद्योग जगत और रेलवे के बीच आपसी सामंजस्य को बढ़ाना तथा माल परिवहन (फ्रेट और पार्सल) से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा करना रहा।

बैठक के दौरान मेवाड़ चैंबर के पदाधिकारियों ने स्थानीय उद्योगों की वर्तमान आवश्यकताओं को प्रमुखता से उठाया। व्यापारियों ने माल ढुलाई और पार्सल परिवहन में आने वाली व्यावहारिक व तकनीकी समस्याओं को सीनियर डीसीएम के समक्ष रखा, ताकि उनके त्वरित समाधान सुनिश्चित किए जा सकें।

व्यापारियों और उद्यमियों के सुझावों को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद सीनियर डीसीएम कैप्टन मिहिर देव ने रेलवे की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने रेलवे द्वारा हाल ही में शुरू की गई डिजिटल सेवाओं और पार्सल परिवहन में किए जा रहे नए सुधारों की विस्तृत जानकारी भी साझा की।

कैप्टन मिहिर देव ने बताया कि रेलवे माल परिवहन को बढ़ावा देने और व्यापारियों को राहत देने के लिए कई विशेष योजनाएं संचालित कर रहा है। इन योजनाओं के तहत विभिन्न प्रकार के इंसेंटिव और डिस्काउंट प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने व्यापारियों को उनकी आवश्यकता और माल की मात्रा के अनुसार 23 टन वीपीयू, कंटेनर या पार्सल ट्रेन के माध्यम से माल भेजने के विभिन्न सुलभ विकल्पों की जानकारी दी, जिससे कम लागत में सुरक्षित और प्रभावी परिवहन संभव हो सके।

इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में रेलवे प्रशासन और उद्योग जगत के कई वरिष्ठ प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक ने उद्योगों और रेलवे के बीच बेहतर समन्वय, सुगम माल परिवहन और क्षेत्रीय व्यापारिक गतिविधियों को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल का संकेत दिया।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story