जयपुर: 26, फरवरी। मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राठी दो दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर जयपुर पहुँचे। इस दौरान संगठन की मजबूती, विस्तार और पत्रकारों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

जयपुर आगमन और भव्य स्वागत

जयपुर आगमन पर राज्य अध्यक्ष नीरज गुप्ता व उनकी टीम ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए संजय राठी ने कहा कि "मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा और कल्याण के लिए निरंतर संघर्षरत संगठन है, जो देशभर में पत्रकारों की आवाज़ को मजबूती से उठाता आ रहा है।"

महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा

इस अवसर पर संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा करते हुए संजय राठी ने भीलवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार शिव कुमार कौशिक को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया। वहीं जीतू बुरड़क को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया तथा चित्तौड़गढ़ के लोकेश शर्मा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी रूप से कार्य कर रहा है।

नेतृत्व की प्रशंसा और भावी रणनीति

राजस्थान राज्य अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि "मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स पत्रकारों के कल्याण के लिए सराहनीय भूमिका निभा रहा है।" उन्होंने संगठन के नेतृत्व की प्रशंसा की। बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज गोयल, विधि सलाहकार अधिवक्ता संजीव वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार अनिल आर्य, लोकेश शर्मा सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पत्रकारों से जुड़े समसामयिक मुद्दों तथा संगठन की भावी रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

नवनियुक्त उपाध्यक्ष का संकल्प

नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवकुमार कौशिक ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि "वे पूरे देश भर में अपनी टीम के साथ मिलकर मीडिया काउंसिल ऑफ जनरलिस्ट को नई ऊंचाई तक लेकर जाएंगे।" मीडिया काउंसिल ही देश का ऐसा संगठन है जो पत्रकारों के हित के लिए और उनके कल्याण के लिए लगातार संघर्षरत है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story