नगर निगम महापौर श्रीमती जसवंत कंवर ने क्षेत्र की जनसुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए उपमहापौर श्री राधेश्याम सोमानी, क्षेत्रीय पार्षदों और निगम अधिकारियों के साथ वार्ड संख्या 4, 5, 6, 15 एवं 16 का सघन औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय जनता और पार्षदों की शिकायतें सुनकर महापौर ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

वार्ड संख्या 4 एवं 5 के निरीक्षण के दौरान नाला रिपेयर कराने और रोड लाइट का समय बदलने के निर्देश दिए गए। सीवरेज लाइन डालने के बाद टूटी हुई सड़कों के निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करने के आदेश दिए गए। वहीं, श्रीराम चौराहे के पास नई स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश भी दिए गए।

वार्ड संख्या 6 में लेबर कॉलोनी स्थित जर्जर एवं खतरनाक भवन को हटाने के निर्देश दिए गए। क्षेत्र में स्थित सार्वजनिक मूत्रालय की मरम्मत कराने के साथ टूटी सड़कों और नालियों के जीर्णोद्धार के आदेश भी दिए गए।

वार्ड संख्या 15 एवं 16 में सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य पूर्ण होने के बाद सड़कों के पुनर्निर्माण कार्य में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के अंत में महापौर श्रीमती जसवंत कंवर ने स्पष्ट किया कि जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी लंबित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।

इधर, निगम आयुक्त कमल सिंह यादव ने क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था और जारी निर्माण कार्यों का जायजा लेने के लिए पुलिस लाइन और बाबा धाम क्षेत्र का मौका निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था, नालियों की स्थिति और जारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को बारीकी से देखा।

निरीक्षण के दौरान जिन स्थानों पर सफाई संबंधी अनियमितताएं और कचरे का जमाव पाया गया, वहां आयुक्त ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित स्वच्छता निरीक्षक (SI) एवं जमादार को अव्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त करने और सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाने के कड़े निर्देश दिए।

आयुक्त कमल सिंह यादव ने स्पष्ट किया कि सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आमजन को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान निगम के अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story