महापौर जसवंत कंवर ने किया 5 वार्डों का निरीक्षण, दिए निर्देश
शहर में जलभराव रोकने, नाली मरम्मत, सड़क निर्माण और घर-घर कचरा संग्रहण को प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों को समयसीमा तय की गई।

तस्वीर में महापौर जसवंत कंवर अधिकारियों संग सड़क पर व्यवस्थाओं का जायजा लेती दिख रही हैं।
नगर निगम महापौर जसवंत कंवर ने 6 अक्टूबर को शहर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए वार्ड संख्या 14, 66, 67, 68 और 69 का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में जनसमस्याओं और सफाई व्यवस्था को देखा तथा अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
वार्ड संख्या 14 के निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर क्षतिग्रस्त नालियों को तत्काल दुरुस्त और रीपेयर कराने के निर्देश दिए गए, ताकि जलभराव की स्थिति न बने।
वार्ड संख्या 66 में रेलवे अंडर ब्रिज के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाने, नालियों की सफाई कराने के साथ नई सड़क और नाली निर्माण के निर्देश दिए गए। वहीं, वार्ड संख्या 67 में स्थानीय लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पांडु के नाले की सफाई कराने के निर्देश दिए गए, जिससे जल निकासी सुचारू हो सके।
वार्ड संख्या 68 एवं 69 के निरीक्षण में महापौर ने घर-घर कचरा संग्रहण और नियमित सफाई व्यवस्था को और अधिक मजबूत व प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के अंत में अधिकारियों को ताकीद की गई कि निर्देशित सभी कार्य तय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं, ताकि आम जनता को समस्याओं से राहत मिल सके और वार्डों में सफाई एवं जल निकासी से जुड़ी व्यवस्थाएं प्रभावी बनी रहें।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
