भीलवाड़ा — मारू बुनकर युवा संगठन राजस्थान के तत्वावधान में आयोजित ‘होली स्नेह मिलन समारोह’ उत्साह और सामाजिक एकजुटता के संदेश के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और संगठनात्मक मजबूती के साथ समाज सेवा की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया।

समारोह का उद्देश्य समाज में आपसी सद्भाव और एकजुटता को मजबूत करना तथा युवाओं को समाज सेवा की मुख्यधारा से जोड़ना रहा। इस अवसर पर आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी भादवी दशम के पावन अवसर पर कपासन स्थित बुनकर समाज के आराध्य देव श्री बाबा रामदेव जी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। प्रस्तावित आयोजन के तहत आकर्षक शोभायात्रा निकाली जाएगी, अखाड़ा प्रदर्शन आयोजित होगा और भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। साथ ही मंदिर शिखर पर परंपरागत रूप से ध्वजा (निशान) चढ़ाई जाएगी।

समाज को नई दिशा देने के उद्देश्य से संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। नई नियुक्तियों में सौरभ कटारिया को अध्यक्ष, सत्यनारायण भाटी को सचिव, लोकेश बिड़ला को कोषाध्यक्ष, नारायण बुनकर को उपाध्यक्ष, दिनेश बुनकर को सह सचिव तथा पिंटू बुनकर को प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही मनीष बुनकर, नीरज बुनकर, मदन बुनकर, संजय बुनकर, रवि बुनकर, पुष्कर बुनकर और कालू बुनकर सहित अन्य सक्रिय सदस्यों को भी कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गईं।

नवनियुक्त अध्यक्ष सौरभ कटारिया ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए आगामी भादवी दशम के कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की। उन्होंने बुनकर समाज के वरिष्ठ जनों, मातृशक्ति और युवा साथियों से अधिक से अधिक संख्या में कपासन पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की। समारोह ने समाज में एकजुटता, परंपरा और सामाजिक सहभागिता की भावना को और सुदृढ़ करने का संदेश दिया।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story