मांडल में चमनपुरा निवासी कैलाश पुत्र नारायण गुर्जर की मोबाइल सेल्स और रिपेयरिंग की शॉप पर शनिवार दोपहर को खौफनाक वारदात हुई। मामले की जांच कर रहे एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि जब कैलाश अपनी दुकान पर अकेला था, तभी एक बिना नंबरी बोलेरो वहां आकर रुकी। गाड़ी में सवार मुकेश गुर्जर और उसके 3-4 अन्य साथी हाथ में लाठियां और लोहे के सरिए लेकर दुकान में घुस गए और बदमाशों ने कैलाश को जबरन दुकान से बाहर खींच लिया और उस पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। हमले के दौरान दुकान में भी तोडफ़ोड़ की गई।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात और रंजिश की कहानी

यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें हमलावर खुलेआम मारपीट करते और दहशत फैलाते नजर आ रहे हैं। शोर-शराबा सुनकर जब आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर जमा हुए, तो हमलावर बोलेरो में सवार होकर भाग निकले। घायल व्यापारी को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसका उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में हमला आपसी रंजिश के चलते होना सामने आया है।

मुकेश गुर्जर सहित साथियों पर पुलिसिया कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही मांडल पुलिस ने मौके पर पहुँचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पीडि़त कैलाश गुर्जर की रिपोर्ट पर मुख्य आरोपी मुकेश गुर्जर व उसके साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि "जल्द ही सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।"

Updated On
Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story