भीलवाड़ा। वस्त्र नगरी भीलवाड़ा में आज उस वक्त ग्लैमर और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला, जब 'राम तेरी गंगा मैली' फिल्म से देश भर में अपनी पहचान बनाने वाली प्रसिद्ध अभिनेत्री मंदाकिनी ने रेलवे स्टेशन के समीप स्थित मानसिंहका धर्मशाला का रुख किया। मौका था जवाहर फाउण्डेशन द्वारा संचालित 'स्वाभिमान भोज रसोई' के अवलोकन का, जहां अभिनेत्री ने न केवल व्यवस्थाओं को करीब से देखा, बल्कि फाउण्डेशन के संस्थापक और प्रसिद्ध उद्योगपति समाजसेवी रिजु झुनझुनवाला के 47वें जन्मदिवस के उल्लास को भी दोगुना कर दिया। मंदाकिनी ने केक काटकर झुनझुनवाला को दूरगामी शुभकामनाएं प्रेषित कीं और मानवता की इस सेवा को भीलवाड़ा की धरती का गौरव बताया।

मंदाकिनी का यह दौरा केवल औपचारिक अवलोकन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने स्वयं आगे बढ़कर वहां उपस्थित जरूरतमंदों को भोजन के टोकन वितरित किए। इसके बाद उन्होंने पूरी आत्मीयता के साथ प्रत्येक व्यक्ति को अपने हाथों से भोजन की थाली परोसी। मीडिया से मुखातिब होते हुए मंदाकिनी ने इस पहल की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि वर्तमान दौर में मात्र एक रुपये की नाममात्र राशि में सम्मानजनक भोजन उपलब्ध कराना केवल समाज सेवा नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के स्वाभिमान को सुरक्षित रखने की एक अद्भुत मिसाल है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पूरे देश में इतनी कम राशि में इतना स्वादिष्ट और भरपेट भोजन मिलना दुर्लभ है और ऐसा पुनीत कार्य केवल भीलवाड़ा के उदार भामाशाह ही कर सकते हैं।

इससे पूर्व, मानसिंहका धर्मशाला पहुंचने पर मंदाकिनी का भव्य स्वागत किया गया। स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली और जवाहर फाउण्डेशन के प्रभारी रजनीश वर्मा ने उनकी आगवानी की और गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया। यूनेस्को की टीम ने भी इस अवसर को यादगार बनाते हुए अभिनेत्री का गर्मजोशी से सम्मान किया। जिला यूनेस्को एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित अग्रवाल, प्रवक्ता मधु लोढा, अर्पिता खमेसरा, नमिता डांगी और सुनिता बागचार सहित पूरी टीम ने उन्हें बुके भेंट कर उनका स्वागत किया।

इस विशेष आयोजन के दौरान जवाहर फाउण्डेशन के समर्पित सदस्य वैभव जोशी, लोकेन्द्र पण्ड्या, राकेश मानसिंहका, प्रकाश जोशी, शिल्पी सिंह, रामवती, राज ऋषि, सुनिल झा, सत्यम झा और दीपक मेहरा भी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। रसोई संचालिका रजिया बानू ने मंदाकिनी को रसोई के संचालन और स्वच्छता मानकों की जानकारी दी। भीलवाड़ा की इस धरा पर मंदाकिनी की उपस्थिति और स्वाभिमान भोज जैसी योजनाओं के प्रति उनके समर्पण ने यह संदेश साफ कर दिया है कि जब कला और सेवा का हाथ मिलता है, तो समाज के अंतिम व्यक्ति तक खुशियों का उजाला पहुंचना निश्चित है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story