राजनीतिक भागीदारी से ही समाज का समग्र विकास संभव: भैरूलाल माली, छह गांवों की संयुक्त बैठक में जागरूकता का आह्वान
भीलवाड़ा में माली समाज की छह गांवों की संयुक्त बैठक में राजनीतिक जागरूकता, शिक्षा, संगठन और लोकतांत्रिक भागीदारी को लेकर महत्वपूर्ण आह्वान किया गया।

माली समाज के राजनीतिक जागरूकता अभियान के तहत छह गांवों की संयुक्त बैठक रविवार को सिंदरी का बालाजी, सांगानेर रोड पर आयोजित की गई। बैठक में समाज के राजनीतिक सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता के विकास और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया गया।
बैठक में महासभा के सक्रिय सदस्य नानूराम गोयल, लालचंद गोयल, खेड़लिया पंचायत के पूर्व उपसरपंच जमनालाल माली, वार्ड पंच प्रतिनिधि तुलसीराम माली, गिरधारी माली, उदयलाल माली, पुषालाल माली, उगमा माली, राधेश्याम माली, राजू माली, बदरीलाल माली एवं उदयलाल माली सहित सैकड़ों समाजबंधुओं ने भाग लिया।
बैठक का संचालन महासभा के मंत्री एवं कालसांस निवासी सुखदेव माली ने किया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक जागरूकता अभियान समाज में नेतृत्व क्षमता विकसित करने, राजनीतिक चेतना बढ़ाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के जिला अध्यक्ष भैरूलाल माली ने कहा कि राजनीति में भागीदारी के बिना किसी भी समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने समाज के लोगों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने तथा योग्य एवं समाजहितैषी जनप्रतिनिधियों का चयन करने का आह्वान किया।
कर्मचारी अधिकारी संस्था के जिला अध्यक्ष तोताराम माली ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक ताकत उसकी शिक्षा, संगठन और जागरूकता में होती है। उन्होंने कहा कि यदि समाज को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से मजबूत बनाना है तो सबसे पहले शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी।
महासभा के जिला महामंत्री सत्यनारायण (डाबला) ने समाज के सभी वर्गों से एकजुट होकर लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने तथा विकासोन्मुख नेतृत्व का समर्थन करने का आह्वान किया। बैठक के माध्यम से समाज में राजनीतिक जागरूकता, संगठनात्मक एकता और नेतृत्व विकास को लेकर सामूहिक संदेश दिया गया।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
