बागौर में माली (सैनी) महासभा की बैठक, गोपाल माली बोले- समाज की मजबूती के लिए सभी को होना होगा एकजुट
भीलवाड़ा जिले के बागौर में माली (सैनी) महासभा की राजनीतिक जागरूकता अभियान के तहत आयोजित बैठक में प्रदेश महामंत्री गोपाललाल माली ने समाज की एकजुटता, शिक्षा और राजनीतिक जागरूकता पर जोर दिया। बैठक में समाज हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

तस्वीर में भीलवाड़ा के बागौर में माली (सैनी) महासभा की आयोजित बैठक में समाज के लोग और पदाधिकारी नीचे जमीन पर बैठकर चर्चा करते हुए नजर आ रहे हैं।
भीलवाड़ा/बागौर, 7 अगस्त। माली समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त कर समाज को सकारात्मक दिशा और दशा देने के लिए सभी लोगों को संगठित होकर कार्य करना होगा। समाज में राजनीतिक जागरूकता के साथ शिक्षा का उजाला फैलाना भी आवश्यक है, ताकि आने वाले समय में समाज की युवा पीढ़ी के लिए बेहतर अवसर और मजबूत आधार तैयार हो सके। यह विचार राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाललाल माली ने भीलवाड़ा जिले के बागौर ग्राम में माली महासभा द्वारा "राजनीतिक जागरूकता अभियान" के तहत आयोजित सक्रिय सदस्यों की बैठक में व्यक्त किए।
मुख्य वक्ता गोपाललाल माली ने कहा कि समाज के लोगों को सबसे पहले अपनी शक्ति पहचानने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जब समाज अपनी सामूहिक शक्ति को समझेगा, तब सामाजिक सुधार और समाज का विकास स्वतः गति पकड़ने लगेगा।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए माली (सैनी) महासभा के जिलाध्यक्ष भैरूलाल माली ने समाज के लोगों से संगठित होकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। उन्होंने समाजहित में एकजुटता को समय की आवश्यकता बताते हुए संगठन को अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया।
बैठक के दौरान समाज में फैली विभिन्न कुरीतियों को समाप्त करने तथा समाज हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सामाजिक जागरूकता, संगठन की मजबूती और समाज के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के कालू माली, लालाराम माली (पुर), भगवान माली, बालू राम माली (वार्ड पंच), कन्हैया लाल माली (वार्ड पंच), पूरण माली (समाज सेवी), लेहरू माली (वार्ड पंच), शिव माली, रामलाल माली, नारायण लाल माली, जमना माली, राजकुमार माली, रतन माली, नारायण माली, श्याम माली, बंशी माली, छोटू माली, मिठु माली, रामप्रसाद माली, दिनेश माली, श्याम लाल माली, बंशी माली (भोपा जी) सहित समाज के अनेक वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। बैठक ने सामाजिक एकजुटता, राजनीतिक जागरूकता और शिक्षा के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने की आवश्यकता को प्रमुखता से रेखांकित किया।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
