श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज द्वारा सामाजिक एकता और सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन आगामी 11 फरवरी 2027 को रायपुर तहसील के देवरिया ग्राम में किया जाएगा। सम्मेलन में 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराने का निर्णय लिया गया है।

समाज के कोषाध्यक्ष शंभुदयाल कड़ेल ने बताया कि सम्मेलन का आयोजन स्वर्गीय धनराज जी डसानिया की स्मृति में उनके सुपुत्र राजमल-सावित्री देवी, भरत-सोनू देवी एवं कमलेश-शिवानी के सहयोग से किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सम्मेलन में वर-वधु पक्ष से किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, जिससे समाज के जरूरतमंद परिवारों को राहत मिल सकेगी।

उन्होंने बताया कि आयोजन की तैयारियों और सफल संचालन को लेकर आगामी 17 जून रविवार को ग्राम देवरिया में तहसील एवं जिला स्तर के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं तथा समाज की भागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

समाज के इस सामूहिक विवाह सम्मेलन को सामाजिक सहयोग, पारिवारिक सहभागिता और सामुदायिक समरसता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की भागीदारी रहने की संभावना है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story