माहेश्वरी युवा संगठन: भीलवाड़ा के दो युवाओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पद
शशांक बिड़ला राष्ट्रीय खेल मंत्री और राघव कोठारी संयुक्त मंत्री निर्वाचित, गोवर्धन में संपन्न हुए चुनाव।

गोवर्धन में आयोजित अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी।
भीलवाड़ा। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन की पंचदश सत्र (2026–2029) की नवनिर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भीलवाड़ा के दो युवाओं ने महत्वपूर्ण पद हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर शहर का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया है। 15 नवंबर 2026 को श्री गिरिराज जी गोवर्धन की पावन धरा पर संपन्न निर्वाचन प्रक्रिया में भीलवाड़ा के शशांक बिड़ला राष्ट्रीय खेल मंत्री तथा राघव कोठारी राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। दोनों को राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से माहेश्वरी समाज और युवा वर्ग में खुशी का माहौल है।
निर्वाचन प्रक्रिया निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद सोनी (नागपुर) की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई। उनके सम्मुख पंचदश सत्र (2026–2029) के पदाधिकारियों का निर्वाचन निर्विघ्न रूप से पूरा हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी अमित सारड़ा ने गोवर्धन में अंतिम निर्वाचन परिणामों की आधिकारिक घोषणा की। इस प्रक्रिया में भीलवाड़ा के दोनों युवाओं को निर्विरोध चुना गया।
नवनिर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर अनुज सोनी (जयपुर), राष्ट्रीय महामंत्री पद पर पुष्पक लढ़ा (मुंबई), राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय वाणिज्यक मंत्री पद पर सागर लोहिया (अकोला), राष्ट्रीय संगठन मंत्री पद पर सुनील सोनी (हैदराबाद) तथा राष्ट्रीय सांस्कृतिक मंत्री पद पर वैभव भूतड़ा (हुबली) निर्वाचित हुए हैं।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पश्चिमांचल को भी महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है। इस क्षेत्र से चार पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ है। इनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुज सोनी (जयपुर), राष्ट्रीय खेल मंत्री शशांक बिड़ला (भीलवाड़ा), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश अजमेरा (कोटा) और राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री राघव कोठारी (भीलवाड़ा) शामिल हैं।
इस प्रकार पंचदश सत्र की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भीलवाड़ा के दो युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने के साथ पश्चिमांचल की संगठनात्मक भागीदारी भी मजबूत हुई है। राष्ट्रीय स्तर पर मिले इन दायित्वों से भीलवाड़ा के माहेश्वरी समाज और युवा संगठन का प्रतिनिधित्व नई जिम्मेदारी के साथ सामने आया है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara
नाम: अंशुल तोषनीवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)
अनुभव: 6 माह
परिचय
अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।
