उदयपुर। दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन एवं जिला माहेश्वरी महिला संगठन, उदयपुर का भव्य शपथ ग्रहण समारोह “गौरव गाथा एवं नव दायित्व सम्मान से संकल्प की ओर, एक नई उड़ान” के ध्येय वाक्य के साथ महेश सेवा समिति, हिरण मगरी सेक्टर-4 में सदस्याओं की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महेश वंदना, मनमोहक स्वागत नृत्य एवं अतिथियों के आत्मीय अभिनंदन के साथ हुआ। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ममता मोदानी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पश्चिमांचल संयुक्त मंत्री कुंतल तोषणीवाल उपस्थित रहीं। पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कौशल्या गट्टानी ने अपने उद्बोधन में संगठनात्मक एकता पर बल देते हुए कहा कि पूरी टीम को एकीकृत भाव से कार्य करना चाहिए, तभी हर चुनौती का सफलतापूर्वक सामना किया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि कुंतल तोषणीवाल ने पद को कार्य का अवसर और जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि इसके लिए आग्रह या संपर्क की आवश्यकता नहीं होती; जिस प्रकार पक्षी को अपने पंखों पर विश्वास होता है, उसी प्रकार प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं पर विश्वास रखकर टीम भावना से कार्य करना चाहिए।

शपथ ग्रहण अधिकारी ममता मोदानी ने नवनिर्वाचित प्रदेश टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों के प्रोटोकॉल, मंच व्यवस्था, बैनर निर्माण तथा दायित्वों के निर्वहन हेतु महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि प्रत्येक पदाधिकारी को निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ अपनी भूमिका निभानी चाहिए। नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा, सचिव डॉक्टर सुशीला असावा, जिलाध्यक्ष मंजू गांधी एवं सचिव रेखा असावा ने “सबका साथ, सबका विकास” की भावना के साथ समाजहित में कार्य करने का संकल्प दोहराया। इस दौरान मानकंवर काबरा को राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य मनोनीत किया गया।

कार्यकारिणी विस्तार के तहत प्रेमलता चेचानी (राजसमंद) को कोषाध्यक्ष, कृष्णा समदानी (चित्तौड़गढ़) को संगठन मंत्री, तथा मोना डाड (भीलवाड़ा), विनीता बाहेती (प्रतापगढ़), पूनम भदादा (उदयपुर) एवं सरोज गट्टाणी (राजसमंद) को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। संयुक्त मंत्री पद पर नीलिमा माहेश्वरी (चित्तौड़गढ़), कविता बलदवा (उदयपुर), तारा बाहेती (प्रतापगढ़) एवं अंजू पलोड़ (कपासन) को नियुक्त किया गया। सोनल माहेश्वरी (भीलवाड़ा) को प्रकल्प प्रमुख, प्रीति लोहिया को विधान समिति प्रभारी तथा संध्या आगीवाल को ट्रस्ट समिति प्रभारी बनाया गया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में अंकिता राठी (भीलवाड़ा), चंदा नामधर (चित्तौड़गढ़), सुधा राठी (राजसमंद), प्रभा बाहेती (सलूंबर) एवं संध्या सोमाणी (प्रतापगढ़) को मनोनीत किया गया। विभिन्न समितियों की संयोजिकाओं के रूप में मधु देवपुरा, रीमा सोमानी, सुनीता जागेटिया, लोककल्याणी लाहोटी, जया तोष्णीवाल, कल्पना सोमानी, सुमन न्याती, डॉ. सुमन सोनी, अर्चना बिड़ला, ललिता मालू एवं आरती न्याती को दायित्व सौंपा गया। मंच का कुशल संचालन श्रद्धा गट्टानी ने किया। अंत में विनीता बाहेती ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया तथा डॉक्टर सुशीला असावा एवं नीलम पेडीवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। यह समारोह महिला संगठन के सशक्त भविष्य और सामाजिक सेवा के नए संकल्पों का साक्षी बना।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story