भीलवाड़ा। महेश नवमी खेलकूद महोत्सव के अंतर्गत आयोजित महेश प्रो कबड्डी (डे-नाईट) प्रतियोगिता लगातार रोमांच और उत्साह का केंद्र बनी हुई है। श्रीनगर माहेश्वरी सभा भीलवाड़ा के तत्वावधान तथा बसंत विहार गांधीनगर क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा के प्रायोजन में आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के जोश, रणनीति और खेल कौशल ने दर्शकों को देर रात तक मैदान से जोड़े रखा।

प्रतियोगिता के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमदार रेड और मजबूत डिफेंस का शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन किया। कई मुकाबले बेहद कांटे के रहे, जहां जीत और हार का फैसला अंतिम क्षणों तक टिका रहा। मैदान पर हर अंक के साथ रोमांच बढ़ता गया और दर्शकों की तालियों व उत्साह ने आयोजन को विशेष ऊर्जा प्रदान की।

आयोजन समिति के अनुसार डे-नाईट प्रारूप के कारण प्रतियोगिता को युवाओं और खेल प्रेमियों से विशेष प्रतिसाद मिल रहा है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन कुल तीन मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला आरकेआरसी ए और आजाद नगर के बीच हुआ, दूसरा मुकाबला सुभाष नगर एवं तिलक नगर के बीच खेला गया, जबकि तीसरा मुकाबला भोपालगंज और पुराना शहर की टीमों के मध्य आयोजित हुआ।

इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्य प्रभारी सुधीर बाहेती सहित राजेंद्र प्रसाद बिरला, अनिल राठी, अरविंद राठी, विपिन असावा, नवल किशोर सोमानी, विनय माहेश्वरी, हर्ष राठी, मनीष अजमेरा, निलेश सोडाणी, पवन मंत्री, प्रकाश बाहेती, अंशुल ईनाणी, रचित मालू, राजेश सोमानी, हरीश कांकाणी, परीक्षित नामधर एवं कुंज बिहारी चांडक का विशेष सहयोग रहा।

प्रतियोगिता के दौरान अतिथि के रूप में सुभाष बहेडिया, चांदमल सोमानी, दीपक भाई तथा सुभाष बाहेती उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल गतिविधियों को युवाओं के विकास और सामुदायिक सहभागिता के लिए महत्वपूर्ण बताया।

देर रात तक चले मुकाबलों का बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया। आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्सुकता बनी हुई है, जिससे महेश नवमी खेलकूद महोत्सव का उत्साह और अधिक बढ़ता दिखाई दे रहा है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story