श्रीनगर माहेश्वरी सभा भीलवाड़ा के तत्वावधान में आयोजित महेश नवमी महोत्सव के 17 दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला का भव्य शुभारंभ रविवार को विशाल रक्तदान शिविरों के माध्यम से हुआ। इस पुनीत कार्य में समाज के युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठजनों ने अभूतपूर्व उत्साह का परिचय देते हुए मानव सेवा और सामाजिक सरोकार का संकल्प लिया। बांगड़ माहेश्वरी मेडिकल वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से दक्षिणी राजस्थान, जिला एवं नगर माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा आयोजित इन शिविरों में कुल 255 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया।

महोत्सव के प्रथम चरण में दो स्थानों पर शिविर आयोजित किए गए। आजाद नगर स्थित एमपीएस स्कूल में 120 यूनिट और तेजसिंह सर्किल स्थित सांवरिया रिसॉर्ट में 135 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ भगवान महेश की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ संपन्न हुआ। रक्त संग्रहण और स्वास्थ्य परीक्षण की जिम्मेदारी केशव हॉस्पिटल तथा महात्मा गांधी हॉस्पिटल की चिकित्सा टीमों ने कुशलतापूर्वक निभाई।

शिविर का अवलोकन कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करने वालों में शहर कोतवाल हनुमान सिंह चौधरी सहित समाज के प्रबुद्धजन राधेश्याम चेचाणी, कैलाश कोठारी, राधेश्याम सोमानी, अशोक बाहेती, प्रदीप बल्दवा, रमेश राठी, रामकिशन सोनी, सुशील मारोठिया, महेंद्र काकानी, राधेश्याम सोमानी (मरूधरा), ओम नरानीवाल, राजेंद्र कचोलिया, कृष्ण गोपाल जागेटिया, सत्यनारायण मूंदड़ा, केदार जागेटिया, प्रहलाद नुवाल, सुनील बियानी, विनय माहेश्वरी, गोपाल नरानीवाल, प्रमोद डाड, मनोहर अजमेरा, दिनेश हेडा, रामकृष्ण पोरवाल, अंकित लखोटिया और मधु जाजू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इन सभी ने रक्तदान को समाजहित में 'महादान' की संज्ञा दी।

इस आयोजन को सफल बनाने में रक्तदान मुख्य प्रभारी तरुण सोमाणी, राकेश काबरा, महेश जाजू और अंकित सोमानी के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों से आए सहयोगियों में कमलेश काबरा, कैलाश लखोटिया, परीक्षित नामधर, लादूलाल सोमानी, गोपाल किशन पलोड, पुनीत सोनी, भेरूलाल सोमानी, अशोक तुरकिया और सुशील बांगड़ ने सराहनीय योगदान दिया। महिला संगठन की अध्यक्षा अंकिता कोगटा एवं सचिव मोनिका नकलक तथा युवा अध्यक्ष सुधीर अजमेरा एवं सचिव प्रीतम बाहेती का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों और प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा कार्यों के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story