युवाचार्य भगवंत श्री महेन्द्र ऋषिजी म.सा. का भीलवाड़ा में चातुर्मास मंगल प्रवेश
भीलवाड़ा के शांतिभवन में 19 जुलाई 2026 को युवाचार्य श्री महेन्द्र ऋषिजी म.सा. एवं साध्वीवृंद का चातुर्मास मंगल प्रवेश होगा।

भीलवाड़ा में श्रमणसंघीय युवाचार्य भगवंत श्री महेन्द्र ऋषिजी म.सा. एवं साध्वीवृंद का पावन चातुर्मास मंगल प्रवेश रविवार, 19 जुलाई 2026 को मंगलमय शोभायात्रा के साथ आयोजित होगा।
परम सौभाग्य एवं हर्ष का विषय है कि राष्ट्र संत आचार्य सम्राट श्री आनन्द ऋषिजी म.सा. के सुशिष्य एवं ध्यान योगी आचार्य सम्राट डॉ. शिवमुनिजी म.सा. के आज्ञानुवर्ती श्रमणसंघीय युवाचार्य भगवंत श्री महेन्द्र ऋषिजी म.सा. आदि ठाणा एवं पूज्य साध्वीवृंद का चातुर्मास मंगल प्रवेश शांतिभवन, भोपालगंज, भीलवाड़ा में होगा।
इस पावन अवसर पर मंगल प्रवेश शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें धर्मानुरागी श्रावक-श्राविकाओं एवं गुरुभक्तों की सहभागिता रहेगी। आयोजन को लेकर श्रीसंघों एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर शोभायात्रा की गरिमा बढ़ाने का विनम्र अनुरोध किया गया है।
समस्त श्रीसंघों, धर्मानुरागी श्रावक-श्राविकाओं एवं गुरुभक्तों से आग्रह किया गया है कि वे पूज्य युवाचार्यश्री एवं साध्वीवृंद के मंगल दर्शन, वंदना एवं पावन आशीर्वाद का लाभ प्राप्त कर इस पुण्यमयी बेला के सहभागी बनें।
रविवार, 19 जुलाई 2026 को होने वाला यह चातुर्मास मंगल प्रवेश धार्मिक श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न होगा, जिसमें श्रद्धालु पूज्य संतों के सान्निध्य का लाभ प्राप्त करेंगे।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
