बहन को छोड़कर घर लौट रहा 22 वर्षीय छात्र महेंद्र बलाई फिर कभी अपने घर नहीं पहुंचा। छोटी बिजोलिया स्थित झरिया महादेव के जंगलों में शनिवार सुबह उसका शव पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। महेंद्र बलाई पुत्र गोपाल बलाई सेकेंड ईयर में पढ़ाई कर रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में मातम छा गया।

जानकारी के अनुसार, महेंद्र शुक्रवार सुबह अपनी बहन को सुरक्षित छोड़ने के लिए घर से निकला था। देर रात तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए। इसके बाद उन्होंने बिजोलिया थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। शनिवार सुबह जंगल से गुजर रहे एक ग्रामीण की नजर वहां लावारिस खड़ी बाइक पर पड़ी। पास जाकर देखने पर पेड़ से महेंद्र का शव लटका हुआ मिला।

घटनास्थल पर बाइक कुछ दूरी पर खड़ी थी, जबकि महेंद्र का मोबाइल और उसकी चाबियां शव के ठीक नीचे जमीन पर पड़ी मिलीं। इन परिस्थितियों ने मामले को संदिग्ध बना दिया है और आत्महत्या के साथ ही साजिश की आशंका भी सामने आई है।

मृतक के भाई लोकेश ने महेंद्र की मौत को आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बताते हुए निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिजनों की ओर से हत्या की आशंका जताए जाने के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला मुख्यालय से एफएसएल और एमओबी की फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचीं। टीमों ने घटनास्थल को सील कर वहां मौजूद साक्ष्यों को बारीकी से जुटाया।

बिजौलिया पुलिस स्टेशन के सहायक उप निरीक्षक दल्ला राम के मुताबिक, पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को हैंगिंग मान रही है। हालांकि, परिजनों की आशंका और घटनास्थल पर सामने आई संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

महेंद्र अविवाहित था और सेकेंड ईयर में पढ़ाई कर रहा था। उसकी अचानक हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वास्तविक परिस्थितियों का खुलासा होने की उम्मीद है और इसी रिपोर्ट पर मामले की जांच की दिशा काफी हद तक निर्भर करेगी।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story