महात्मा ज्योतिबा फूले की 136वीं पुण्यतिथि 28 नवंबर को, भीलवाड़ा में होगा पुष्पांजलि कार्यक्रम
भीलवाड़ा में 28 नवंबर को महात्मा ज्योतिबा फूले की 136वीं पुण्यतिथि मनाई जाएगी। फूले सेवा संस्थान की ओर से देवरिया बालाजी के समीप प्रतिमा पर पुष्पांजलि और फूले परिसर में विचार गोष्ठी आयोजित होगी।

भारत के महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फूले की 136वीं पुण्यतिथि शनिवार, 28 नवंबर को भीलवाड़ा में मनाई जाएगी। इस अवसर पर फूले सेवा संस्थान की ओर से प्रातः 9:30 बजे देवरिया बालाजी के समीप स्थित महात्मा ज्योतिबा फूले की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद फूले परिसर में विचार गोष्ठी आयोजित होगी।
फूले सेवा संस्थान के अध्यक्ष गोपाललाल माली ने बताया कि पुष्पांजलि कार्यक्रम के पश्चात आयोजित विचार गोष्ठी में महात्मा ज्योतिबा फूले के विचारों, सामाजिक योगदान और उनके द्वारा स्थापित जीवन मूल्यों पर चर्चा की जाएगी।
माली ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले भारत के महान सामाजिक पुरोधा थे। उन्होंने अपने समय में समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने के लिए काम किया और ऐसे जीवन मूल्य स्थापित किए, जो उनके गोलोक गमन के सवासौ साल बाद भी आमजन के बीच जीवित हैं। उनके विचारों की प्रासंगिकता को देखते हुए प्रतिवर्ष ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से उनके विचारों की समीक्षा और अवलोकन आवश्यक है, ताकि नागरिकों में राष्ट्रभाव की भावना को मजबूत किया जा सके।
उन्होंने बताया कि फूले सेवा संस्थान पिछले कई वर्षों से महात्मा ज्योतिबा फूले के विचारों के प्रचार-प्रसार के लिए सक्रिय है। संस्थान की ओर से प्रतिवर्ष उनकी पुण्यतिथि पर जिलेभर में संगोष्ठियों का आयोजन किया जाता है।
पुष्पांजलि एवं विचार गोष्ठी कार्यक्रम में संस्था के समस्त पदाधिकारी और सदस्य, समाज के गणमान्य लोग तथा महात्मा ज्योतिबा फूले के अनुयायी उपस्थित रहेंगे।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
