भीलवाड़ा। आधुनिक भारत के महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के अवसर पर भीलवाड़ा के माली समाज द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस गौरवशाली अवसर पर समाज ने कुरीतियों को त्यागने और शिक्षा के माध्यम से सर्वांगीण विकास का नया संकल्प लिया।

दीप प्रज्वलन और 'अंधेरे से रोशनी' का संकल्प

संस्थान के सचिव एडवोकेट राजकुमार माली ने बताया कि जयंती की पूर्व संध्या (10 अप्रैल 2026) को नेहरू रोड स्थित फुले सर्कल पर महात्मा जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किए गए। दीपों की इस श्रृंखला के माध्यम से समाज ने ’अंधेरे से रोशनी’ की ओर बढ़ने का संदेश दिया। संस्थान के सचिव ने कहा कि "अब समय आ गया है कि हम पुरानी सामाजिक कुरीतियों को पीछे छोड़ें। महात्मा फुले का जीवन हमें सिखाता है कि शिक्षा ही वह एकमात्र अस्त्र है जिससे समाज में वास्तविक समानता और प्रगति लाई जा सकती है।"

मुख्य समारोह और विचार गोष्ठी

आज, 11 अप्रैल 2026 को मुख्य समारोह के दौरान प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महात्मा फुले के संघर्षों और समाज सुधार के कार्यों को याद किया गया। इस दौरान आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि आधुनिक युग में सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक प्रगति केवल शिक्षा के माध्यम से ही संभव है।

कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर नंद लाल माली (पूर्व पार्षद), ओंकार माली (पूर्व पार्षद), बद्री लाल माली (अध्यक्ष, संस्थान), मदन माली (अध्यक्ष, माली महासभा), दिनेश माली (अध्यक्ष, माली समाज ट्रस्ट), माली युवा संस्थान के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण उर्फ बबलु माली, जी.पी. खटीक (जिला अध्यक्ष, कांग्रेस), मनोज पालीवाल, उम्मेद सिंह राठौड़ (अध्यक्ष, जिला अभिभाषक संस्था), मथुरा लाल माली (पूर्व अध्यक्ष, कृषि उपज मंडी), राजेंद्र माली, बंशी लाल माली, दौलत माली, सुमित माली, छोटू माली, मीठूलाल माली, श्यामलाल माली, भैरूलाल माली, देबीलाल माली, छोटू लाल माली, प्रभुलाल माली सहित समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, प्रबुद्ध जन व सैकड़ों की संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story