भीलवाड़ा में महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान जिला भीलवाड़ा की ओर से 20 एवं 21 जुलाई को दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत काव्य गोष्ठी, श्रमदान, जिला कार्यकारिणी बैठक एवं संगोष्ठी सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन होगा।

जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि संस्थान के प्रदेश संयोजक श्याम सुंदर जोशी और रामफूल गुर्जर कार्यक्रम के अतिथि होंगे। दोनों अतिथियों का आगमन 20 जुलाई को शाम 4 बजे ग्राम भारती (चित्तौड़ रोड) में होगा, जहां उनके द्वारा संचालित कुटीर उद्योग का अवलोकन किया जाएगा।

इसी दिन शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक साधना मंदिर में शांति एवं सद्भावना के उद्देश्य से "एक शाम गांधी के नाम" काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम के दूसरे दिन 21 जुलाई, मंगलवार को प्रातः 8 बजे कलेक्ट्रेट स्थित गांधी प्रतिमा एवं दांडी यात्रियों की प्रतिमा के पास श्रमदान किया जाएगा। इसके बाद सुबह 11 बजे से साधना मंदिर में जिला कार्यकारिणी की बैठक एवं संगोष्ठी आयोजित होगी। इस दौरान संगठन सशक्तिकरण, संपर्क, संवाद एवं सहयोग जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही अन्य समाजसेवी संस्थाओं तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं को संस्थान से जोड़ते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी निर्धारित की जाएगी।

दो दिवसीय कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी सदस्य, विभिन्न ब्लॉकों के संयोजक, सह संयोजक, युवा संयोजक, महिला संयोजक, सामाजिक कार्यकर्ता तथा समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यक्रम की जानकारी संस्थान के सह संयोजक मुस्ताक अली मंसूरी ने दी।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story