भीलवाड़ा। वस्त्र नगरी भीलवाड़ा के आंगन में आगामी 17 और 18 जनवरी को उद्यमिता, नारी सशक्तिकरण और पारिवारिक उल्लास का एक ऐसा महाकुंभ सजने जा रहा है, जो न केवल व्यापारिक दृष्टि से बल्कि सामाजिक सरोकारों के लिहाज से भी मील का पत्थर साबित होगा। श्री महेश बचत एवं साख समिति के तत्वावधान में आयोजित होने जा रहा 'SMBSS EXPO 2026' इस बार शहर की फिजाओं में आत्मनिर्भरता और मनोरंजन का नया रंग घोलने के लिए पूरी तरह तैयार है। आयोजन को लेकर शहर के प्रबुद्ध जनों और मातृशक्ति में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

संयोजक शांतिलाल डाड एवं आशा डाड ने इस भव्य आयोजन की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि यह एक्सपो केवल एक प्रदर्शनी मात्र नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण और उद्यम को बढ़ावा देने का एक सशक्त माध्यम है। समिति के अध्यक्ष संदीप लड्डा, मंत्री नारायण लाहोटी, महिला अध्यक्ष रीना डाड, मंत्री अनीता सोमानी एवं सुधा चांडक के अनुसार, इस दो दिवसीय आयोजन में देशभर की विविध संस्कृतियों और शिल्पों का समागम होगा। एक्सपो में लगभग 150 स्टॉल्स सजाई जाएंगी, जिनमें स्थानीय प्रतिभाओं के साथ-साथ गुजरात, जयपुर, हैदराबाद, आगरा, दिल्ली, पाली, जोधपुर, किशनगढ़, ब्यावर, अजमेर और उदयपुर जैसे प्रमुख शहरों के उद्यमी अपने उत्कृष्ट उत्पादों का प्रदर्शन और विपणन करेंगे।

इस आयोजन की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे एक पारिवारिक उत्सव के रूप में विकसित किया जा रहा है। एक्सपो प्रभारी अमिता मुंदड़ा, ऊषा कचोलिया, रेखा लड्डा एवं सीमा सोमानी ने बताया कि जहाँ एक ओर बड़े-बुजुर्गों के लिए व्यापारिक अवसर होंगे, वहीं बच्चों और युवाओं के लिए विशेष गेम्स स्टॉल, मनोरंजक गतिविधियां और विभिन्न प्रतियोगिताओं का खाका खींचा गया है। आयोजन का मुख्य केंद्र बिंदु महिलाओं को स्वावलंबी बनाना और उनके हुनर को एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान करना है।

तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए समिति के सक्रिय सदस्य अर्चित दिनेश सोमानी, दिनेश बांगड़, महेश काबरा, डॉ. मेघा महेश्वरी और धीरज काबरा सहित पूरी टीम दिन-रात जुटी हुई है। कार्यकर्ताओं का यह समूह यह सुनिश्चित कर रहा है कि एक्सपो का प्रत्येक कोना आगंतुकों के लिए ज्ञानवर्धक और सुखद अनुभव प्रदान करे। यह एक्सपो निश्चित रूप से भीलवाड़ा के व्यापारिक इतिहास में एक नया अध्याय लिखेगा, जहाँ परंपरा और आधुनिकता का मिलन नारी शक्ति के नेतृत्व में फलीभूत होगा।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story