पीस पोस्टर प्रतियोगिता में 150 विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, विजेताओं का सम्मान
भीलवाड़ा में लायंस क्लब रीजन 1 की पीस पोस्टर प्रतियोगिता में 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिए गए।

तस्वीर में कार्यालय के भीतर मेज के पास खड़े कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं।
भीलवाड़ा में लायंस क्लब रीजन 1 की ओर से पीस पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें रीजन के 12 लायंस क्लबों के सहयोग से 11 से 15 वर्ष की आयु के 150 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रीजन चेयरमैन MJF लायन पवन पवार एडवोकेट ने की। मुख्य अतिथि के रूप में भीलवाड़ा सांसद श्री दामोदर जी अग्रवाल तथा गवर्नर MJF लायन डॉ. निशांत जैन मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में महेश शिक्षा सदन के सचिव श्री राजेंद्र जी कचोलिया, पूर्व गवर्नर लायन दिलीप तोषनीवाल एवं गेस्ट ऑफ ऑनर श्रीमती किरण बिहानी जी उपस्थित रहीं।
प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि एवं अतिथियों ने पारितोषिक, अवॉर्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 2100 रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 1100 रुपए और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 700 रुपए का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा 10 छात्र-छात्राओं को 500-500 रुपए के प्राइस एवं अवॉर्ड प्रदान किए गए।
अतिथियों ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, प्रतिभा एवं उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती श्वेता पोकरण ने किया।
आयोजन में रीजन एवं प्रांत के कैबिनेट सेक्रेटरी अभिषेक खजांची, सुधीर राठी एवं राकेश पगारिया, कैबिनेट सेक्रेटरी गजानंद बजाज, कोषाध्यक्ष विनोद सिंघवी सहित विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जॉन चेयरमैन मधु जी काबरा, भानु जी जैन, कैलाश चंद्र काबरा, अनिल जी गगड़, विजय जी डाड, निर्मल जी गोखरू, भवानी शंकर दुदानी, वी.के. मानसिंहका, एन.के. जैन, सुनील जागेटिया, राहुल माहेश्वरी, विजय सिसोदिया, नरेंद्र पोखरण, एस.एस. गंभीर, प्रशांत गर्ग, कमल मोदी, चांदमल सोमानी, दिव्या बांगड़, मीरा चंडालिया, रिया खेराजानी, सुधा जैन, ममता शर्मा, पुष्पा मेहता, अनीता पहाड़िया, मधु कालिया एवं प्रभा पवार सहित रीजन के सभी लायंस क्लबों के अध्यक्ष, सचिव, अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में लायन गजानंद बजाज ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, प्रतिभागियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से प्रोत्साहित करना तथा लायंस क्लब की सामाजिक एवं शैक्षणिक सेवाओं को आगे बढ़ाना रहा।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
