शिविर का आयोजन एवं उद्देश्य

लायंस क्लब भीलवाड़ा द्वारा संचालित लायंस आई हॉस्पिटल भीलवाडा के तत्वावधान में शुक्रवार को आयोजित निःशुल्क नेत्र शिविर में निःशुल्क नेत्र जाँच एवं ऑपरेशन शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह आयोजन लायंस क्लब के प्रांतपाल लॉयन रामकिशोर गर्ग द्वारा दिये गये स्लोगन ’’आओ खुशियां बांटे’’ के तहत किया गया।

जाँच एवं ऑपरेशन के आंकड़े

क्लब अध्यक्ष, अधिवक्ता पवन पंवार ने जानकारी दी कि:

  • शिविर में कुल 94 रोगियों की आँखों की जाँच की गई।
  • लायंस आई हॉस्पिटल में डॉक्टर्स और उनकी टीम द्वारा सभी 45 चयनित रोगियों के सफल ऑपरेशन किए गए।

मुख्य अतिथि एवं सेवा कार्य

लायन रीजन एडवाइजर सुधीर राठी ने बताया कि प्रोग्राम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष पवन पंवार एडवोकेट ने की।

  • मुख्य अतिथि: रिजन चेयरपर्सन लॉयन विनोद सिंघवी
  • विशिष्ट अतिथि: जितेन्द्र कुमार मारू
  • भामाशाह: लायन प्रवीण जैन

भामाशाह लायन प्रवीण जैन द्वारा सभी चयनित रोगी जिनका ऑपरेशन हुआ उनको कम्बल वितरण किया गया।

विदाई एवं परामर्श

लायन हॉस्पिटल प्रभारी लायन जे.के. बागडोदिया व एल.बी. रांका ने बताया कि ऑपरेशन के बाद सभी रोगियों को:

आवश्यक दवाइयाँ, निःशुल्क चश्मे और डिस्चार्ज टिकट प्रदान किए गए।

आज ससम्मान उनको अपने घर के लिए रवाना किया गया।

प्रेरणादायी उद्बोधन

मुख्य अतिथि विनोद सिंघवी ने अपने उद्बोधन में लायन क्लब भीलवाड़ा द्वारा जरूरतमंदों की निस्वार्थ सेवा की प्रशंसा की एवं:

"नेत्रदान को महादान बताकर प्रत्येक व्यक्ति को मरणोपरान्त नेत्रदान करने हेतु फॉर्म अवश्य भरने हेतु प्रेरित किया एवं चयनित रोगों को अपने आंखों की सुरक्षित रखने हेतु आवश्यक जानकारी दी।"

क्लब का संकल्प एवं पर्यावरण संरक्षण

अध्यक्ष पवन पंवार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए यह आश्वासन दिया कि:

"लायंस क्लब भीलवाड़ा वर्षभर जरूरतमंद व्यक्तियों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेगा एवं प्लास्टिक मुक्त भारत के लिए कपड़ों के थैले वितरित किये गये।"

प्रोग्राम का सफल संचालन लायन विनोद जैन ने किया।

सहयोगी सदस्य एवं टीम

शिविर को सफल बनाने में निम्नलिखित सदस्यों एवं स्टाफ का प्रशंसनीय सहयोग रहा:

  • अस्पताल प्रभारी लायन जे.के. बागडोदिया
  • लायन एल.बी. रांका
  • लायन विनोद जैन
  • लायन विनोद मानसिंहका
  • लायन जे.पी. अग्रवाल
  • लायन ओमप्रकाश काबरा
  • समस्त लायंस सदस्य, पदाधिकारी व हॉस्पीटल स्टॉफ।
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story