भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत प्रदान करने और सामाजिक सरोकारों को मजबूती देने की दिशा में लायन्स क्लब भीलवाड़ा सिटी Lions Club Bhilwara City द्वारा सोमवार को एमजी हॉस्पिटल के मुख्य द्वार पर ‘जल सरिता’ का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य अस्पताल में आने वाले मरीजों, उनके परिजनों तथा राहगीरों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ राठी हॉस्पिटल के पास, एमजी हॉस्पिटल के गेट पर मुख्य अतिथि मनोनीत संभागीय अध्यक्ष एडवोकेट पवन पवांर के द्वारा किया गया। इस अवसर पर लायन अतुल राठी ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह सेवा प्रारंभ की गई है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पेयजल सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य है और ‘जल सरिता’ के माध्यम से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिलेगा, साथ ही यह सेवा पूरे ग्रीष्मकाल के दौरान निरंतर जारी रहेगी।

लायन्स क्लब के सचिव दिनेश सोनी ने जानकारी दी कि शहर में कुल 7 जल मंदिर तथा धनोप माताजी में 1 जल मंदिर स्थापित किया गया है। इन जल मंदिरों में आर्थिक सहयोग भामाशाह लॉयन अनिल चोरड़िया, कौशल श्रीमाल, गजानन्द बजाज, दिलीप तोषनीवाल, भानु जैन, अतुल राठी, दिनेश सोनी, रामरतन जागेटिया, केजी सोनी और संजय समदानी द्वारा प्रदान किया गया है।

इस अवसर पर कमल मोदी, गोपाल झंवर, दिलीप बाहेती, कैलाश डाड, श्याम समदानी, सुरेश बिड़ला, धर्मेन्द्र लाठी सहित लायन्स क्लब के कई पदाधिकारी, सदस्य तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवा और जनकल्याण की भावना को बल देते हुए ‘जल सरिता’ पहल को एक महत्वपूर्ण सामाजिक सेवा के रूप में रेखांकित किया गया।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story