भीलवाड़ा बस स्टैंड पर लायन्स क्लब द्वारा नया वाटर कूलर लोकार्पित
भीषण गर्मी के बीच यात्रियों को राहत देने के लिए भामाशाह के सहयोग से लायन्स क्लब ने बस स्टैंड परिसर में 150 लीटर क्षमता का वाटर कूलर लगवाया है।

भीलवाड़ा बस स्टैंड परिसर में लायन्स क्लब द्वारा लगाए गए 150 लीटर क्षमता के वाटर कूलर के लोकार्पण समारोह के दौरान मुख्य अतिथि विधायक अशोक कोठारी, लायन्स पदाधिकारी और भामाशाह सुनील अग्रवाल।
भीलवाड़ा शहर में पड़ रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच आमजन को राहत देने के उद्देश्य से लायन्स क्लब भीलवाड़ा ने राजस्थान रोडवेज बस स्टैंड स्थित लायन्स क्लब प्याऊ पर एक और महत्वपूर्ण सौगात दी है। गुरुवार को बस स्टैंड परिसर में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में 150 लीटर क्षमता के हाई-कैपेसिटी वाटर कूलर का भव्य लोकार्पण किया गया। यह सेवा कार्य भामाशाह सुनील अग्रवाल द्वारा जनहित में समर्पित किया गया है।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वोल्टास कंपनी का यह वाटर कूलर रहा, जिसे भामाशाह सुनील अग्रवाल ने अपनी ओर से भेंट किया है। इस विशेष वाटर कूलर का लोकार्पण मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अशोक कोठारी, नवनिर्वाचित प्रांतपाल एमजेएफ लायन निशांत जैन, आर.सी. विनोद सिंघवी एवं संकटमोचन हनुमान जी मंदिर के महामण्डलेश्वर श्री बाबूगिरी जी महाराज के पावन सान्निध्य में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष एडवोकेट पवन पंवार ने की।
लोकार्पण के पश्चात उपस्थित अतिथियों ने प्याऊ की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और लायन्स क्लब द्वारा किए जा रहे इस पुनीत कार्य की मुक्तकंठ से सराहना की। इस अवसर पर विधायक अशोक कोठारी ने अपने संबोधन में कहा कि भीषण तपन के इस दौर में बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थल पर यात्रियों के लिए शीतल पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना सबसे बड़ा परोपकार है। महामण्डलेश्वर बाबूगिरी जी महाराज ने भामाशाह सुनील अग्रवाल और लायन्स क्लब भीलवाड़ा की पूरी टीम को इस पुनीत कार्य के लिए अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
लायन्स क्लब भीलवाड़ा के रीजन एडवाईजर लायन सुधीर राठी ने जानकारी दी कि लोकार्पण समारोह में क्लब के जेडसी चांदमल सोमानी, जेडसी अंजलि नैनावटी, हॉस्पिटल प्रभारी एलबी रांका, राकेश पगारिया, भवानीशंकर दुदानी, जे.पी. अग्रवाल, प्रवीण गर्ग, ओ.पी. काबरा, सुनील जागेटिया, बालकिशन कालिया, अभिषेक खजांची, मधु काबरा, रामगोपाल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, सीए दिलीप गोयल, अजय अग्रवाल तथा संजीव अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में लायन साथियों एवं लायन लेडीज की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह के अंत में सभी सदस्यों ने भामाशाह का आभार व्यक्त किया और यात्रियों को ठंडा पानी पिलाकर इस सेवा गतिविधि की विधिवत शुरुआत की। यात्रियों को शीतल जल मिलने से बस स्टैंड पर बड़ी राहत महसूस की जा रही है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
