लांयस क्लब भीलवाड़ा में प्रान्तपाल रामकिशोर गर्ग की आधिकारिक यात्रा संपन्न
प्रान्तपाल ने नेत्र ज्योति वाहन और सेवा प्रकल्पों की सराहना की तथा वर्ष 2025-26 के सेवा लक्ष्यों के लिए सदस्यों को नए मूल मंत्रों के साथ प्रेरित किया।

भीलवाड़ा - लायन्स क्लब्स इंटरनेशनल के प्रान्तपाल एमजेएफ लायन रामकिशोर गर्ग ने लायन्स क्लब भीलवाड़ा की आधिकारिक यात्रा की। इस दौरान उन्होंने क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की समीक्षा की और भविष्य के सेवा लक्ष्यों के लिए सदस्यों को प्रेरित किया। सचिव राजेश ढाका ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन पवन पंवार (अधिवक्ता) ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रान्तपाल रामकिशोर गर्ग, विशिष्ट अतिथि वीडीजी प्रथम निशांत जैन, रीजन चैयरमेन विनोद सिंघवी, प्रान्तीय सचिव अशोक जैन, जोन चैयरमेन चांदमल सोमाणी एवं रीजन एडवाईजर सुधीर राठी थे।
सेवा प्रकल्पों की सराहना और मार्गदर्शन
आधिकारिक मीटिंग को संबोधित करते हुए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन रामकिशोर गर्ग ने कहा कि "लायन्स क्लब भीलवाड़ा सेवा के क्षेत्र में एक मिसाल पेश कर रहा है। विशेष रूप से ’नेत्र ज्योति वाहन’ (आई एम्बुलेंस) की शुरुआत ग्रामीण क्षेत्रों में अंधता निवारण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है।" उन्होंने लायनिज्म के नए मूल मंत्रों के माध्यम से सदस्यों को समाज के अंतिम छोर तक निस्वार्थ सेवा पहुँचाने का आव्हान किया। कार्यक्रम के दौरान क्लब अध्यक्ष लायन पवन पंवार (एडवोकेट) ने गवर्नर साहब के समक्ष क्लब का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
वार्षिक गतिविधियों का लेखा-जोखा और सम्मान
सचिव लायन राजेश ढाका ने बताया कि मीटिंग के दौरान वर्ष 2025-26 के दौरान किए गए विभिन्न सेवा कार्यों, स्वास्थ्य शिविरों और सामाजिक सरोकारों की विस्तृत जानकारी दी गई, जिसे प्रांतपाल ने बेहद उत्साहजनक बताया। साथ ही भामाशाहों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में क्लब के सदस्यों ने लायन लेडी सहित उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6.30 बजे फैलोशिप के साथ हुई, जिसके बाद आधिकारिक सत्र का आयोजन किया गया।
समर्पित सेवाभावी सदस्यों का आभार
कार्यक्रम का संचालन ललित सांखला अधिवक्ता ने किया। ट्रस्ट के चैयरमेन लायन जे.के. बागडोदिया, हॉस्पिटल प्रभारी एल.बी. रांका, जे.पी. अग्रवाल, ओमप्रकाश काबरा, पूर्व चैयरमेन राकेश पगारिया, लियो अध्यक्ष प्रियांश सांखला, लायन जी.सी. जैन, लायन प्रवीण गर्ग एवं लायन त्रिलोक सोनी की सेवाओं की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। अंत में सभी ने एकजुट होकर ’’वी सर्व’’ (हम सेवा करते हैं) के ध्येय वाक्य के साथ समाज सेवा को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट के अन्य पदाधिकारी, क्लब के वरिष्ठ सदस्य और लायन साथी उपस्थित रहे।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
