पेंच एरिया स्थित बालाजी मंदिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव को भव्य रूप से मनाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संपूर्ण मंदिर परिसर और बालाजी मार्केट आकर्षक विद्युत सज्जा से सुसज्जित हो चुके हैं। जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।

कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 5:30 बजे मंदिर ट्रस्ट के श्री जगदीश मानसिंहका द्वारा मौली बंधन खोलकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया जाएगा। इसके बाद वृंदावन से आए कलाकार टीटू और उनके सहयोगियों द्वारा श्री कृष्ण की जीवनी से संबंधित आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा।

आयोजन में विशेष रूप से सेवा कुंज वृंदावन और नंद बाबा का पालना दर्शनीय रहेगा। इसके साथ ही आकर्षक फूल बंगले का दर्शन, श्री राम दरबार तथा हनुमान जी महाराज का नयनाभिराम श्रृंगार भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेगा।

रात्रि 10:30 बजे से 11:30 बजे तक भगवान लड्डू गोपाल का 21 विद्वान पंडितों द्वारा दुग्धाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद रात्रि ठीक 12 बजे ढोल-धमाकों और गाजे-बाजे के साथ श्री कृष्ण जन्मोत्सव आरती एवं दर्शन होंगे। इसके बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रहेगा।

श्रद्धालुओं की व्यापक भीड़ की संभावना को देखते हुए मंदिर में दर्शन के लिए खेवा पद्धति अपनाई जाएगी। इसके तहत एक गेट से प्रवेश और दूसरे गेट से निकास की व्यवस्था रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन से सहयोग मांगा गया है।

मंदिर के महंत पंडित आशुतोष शर्मा ने सभी धर्मप्रेमियों से श्री कृष्ण जन्मोत्सव के इस महाआयोजन में भाग लेने का अनुरोध किया है। मंदिर परिसर में विद्युत सज्जा, धार्मिक झांकियों, अभिषेक, जन्मोत्सव आरती और प्रसाद वितरण सहित विभिन्न कार्यक्रम श्रद्धालुओं के लिए आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेंगे।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story