कृष्ण जन्माष्टमी पर प्राज्ञ भवन में प्रश्नमंच, प्रतिभाओं और तपस्वियों का हुआ सम्मान
भीलवाड़ा के प्राज्ञ भवन में कृष्ण जन्माष्टमी पर प्रश्नमंच प्रतियोगिता और सम्मान समारोह हुआ, जिसमें प्रतिभाओं व तपस्वी बहनों का सम्मान किया गया।

तस्वीर में भीलवाड़ा के प्राज्ञ भवन के बाहर बैनर पकड़े महिलाओं का एक समूह।
श्री प्राज्ञ जैन महिला मंडल के सान्निध्य में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्राज्ञ भवन में प्रश्नमंच एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संरक्षिका बसंता जी डांगी ने ज्ञानार्जन के लिए थोकड़ों का अध्ययन करवाया।
इसके बाद अध्यक्ष मधु मेड़तवाल एवं मंत्री मधु लोढ़ा के नेतृत्व में भावी बारहवें तीर्थंकर श्री कृष्ण भगवान के जीवन पर आधारित ज्ञानवर्धक प्रश्नमंच प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
समारोह के दौरान गुलाबपुरा स्वाध्याय संघ की परीक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं मेरिट स्थान प्राप्त करने वाली बहनों का सम्मान किया गया। वहीं, ब्यावर स्वाध्याय शिविर की प्रियदर्शन अवॉर्ड प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली पिंकी कोठारी एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली मधु सांखला को भीलवाड़ा का नाम गौरवान्वित करने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
ब्यावर स्वाध्याय शिविर में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली 15 बहनों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही सभी तपस्वी बहनों के तप की अनुमोदना करते हुए उनके सुख, शांति एवं आध्यात्मिक उन्नति की मंगलकामना की गई।
कार्यक्रम में संरक्षिका सुनीता पीपाड़ा, मंजू पीपाड़ा, किरण सेठी, चंचल रांका, लक्ष्मीबाई पोखरणा, शांता पोखरणा, नीलू पानगढ़िया, नीलम सेठी, सुनीता डांगी, रिंकू पोखरणा, शालिनी पोखरणा, ज्योति पोखरणा, स्नेहलता बोहरा, लाडदेवी सिंघवी एवं सुधा भंडारी सहित रश्मि संखला, मैना लोढ़ा सहित मंडल की बहनें उपस्थित रहीं।

Anshul Toshniwal, Bhilwara
नाम: अंशुल तोषनीवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)
अनुभव: 6 माह
परिचय
अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।
